मिंट लेखक

देश की प्रतिष्ठित आर्थिक एवं वित्तीय न्यूज वेबसाइट लाइव मिंट अब हिंदी के पाठकों के लिए भी उपलब्ध है। हम यहां इकॉनमी, कॉर्पोरेट, स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनैंस और ट्रेंडिंग न्यूज के साथ-साथ हर वो महत्वपूर्ण खबरें दे रहे हैं जो आपको जानने चाहिए। राष्ट्र...
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में द्विवर्षीय पीजी डिप्लोमा की डिग्री लेकर वर्ष 2008 से पत्रकारिता की शुरू हुई यात्रा अनवरत जारी है। करियर के एक छोर पर नोएडा तो दूसरे पर दिल्ली है जबकि बीच में पटना और रांची का पड़ाव प्राप्त हुआ है। नवीन नोएडा, पटना, रांची, फिर नोएडा के विभिन्न मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहने के बाद मिंट हिंदी से जुड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। पूरे पत्रकारीय जीवन में डिजिटल मीडिया का अनुभव सबसे ज्यादा रहा है। पिछला संस्थान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन रहा जिसका एक दशक से भी ज्यादा लंबा और बहुत सुहावना साथ रहा। एनबीटी में मेन डेस्क का हिस्सा रहते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर लंबे समय तक काम किया। बीच में तीन वर्ष बिजनेस सेक्शन को लीड करने में बीते। फिर एआई का दौर आया तो इकनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स की ओर से 5-5 सदस्यों की टीम बनाई गई। नवीन ने एनबीटी की टीम की अगुवाई करते हुए तीन वर्षों तक न्यूज रूम में एआई की उपयोगिता पर लंबा रिसर्च किया और कई प्रॉजेक्ट्स जमीन पर उतारे। इस दौरान उन्हें संस्था से इनोवेटिव माइंड का अवॉर्ड भी हासिल हुआ। हमेशा नयेपन की खोज में जुटे रहकर नवीन अपने नाम को सार्थक करने को आज भी प्रयासरत हैं। मिंट हिंदी का संपादकीय नेतृत्व करते हुए बिजनेस के विभिन्न आयामों को छूते हुए राजनीति, कानून, कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर लेख और विचार यहां प्रकाशित करते रहेंगे।
नोटपैड, कैमरा और जमीनी खबरों की तलाश से शुरू हुआ प्रिया शांडिल्य का पत्रकारिता सफर आज डिजिटल मीडिया की दुनिया तक पहुंच चुका है। अखबार की ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूजरूम के डेस्क तक, प्रिया को पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों का अनुभव है। प्रिया ने सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने प्रभात खबर में पहले इंटर्नशिप की और फिर यहीं रिपोर्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेडिकल बीट पर डेढ़ साल तक फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने गल्गोटियाज यूनिवर्सिटी, नोएडा से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट किया जहां उन्होंने Womeniaworld.com के लिए फ्रीलांस लेखन और फिर अमर उजाला में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में काम किया। साल 2019 में प्रिया ने Aajtak.in में न्यूज सब एडिटर के रूप में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग और ओपिनियन सेक्शन में खबरें लिखीं और संपादित कीं। इसके बाद वह बोस्टन बेस्ड अंग्रेजी वेबसाइट जय-हो.कॉम से जुड़ीं और कुछ रीजनल वेबसाइट्स के लिए फ्रीलान्स भी किया। 2023–24 के दौरान प्रिया ने मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए एक करियर गाइड बुक पर घोस्ट राइटर के रूप में काम किया। वर्तमान में प्रिया लाइवमिंट हिंदी में कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिजनेस, राजनीति, ट्रेंडिंग, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, मार्केट्स और पर्सनल फाइनेंस जैसे विषयों पर सरल और तथ्यात्मक कंटेंट लिखती हैं। काम के अलावा प्रिया एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं और साथ ही लैंडस्केप पेंटिंग करती हैं।
राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

टॉप मिंट लेखक