Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में नीचे आए हैं। वैश्विक बाजार में सोने पर दबाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दुबई के गोल्ड मार्केट में भी नरमी देखने को मिली है।

कल का मौसम 18 जुलाई 2026: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। बाजार की इस तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों की अहम भूमिका रही। निवेशकों की नजर अब जून तिमाही के नतीजों पर टिकी हैं।

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश जारी है। इसकी वजह से कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में ट्रेकिंग रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

PM Modi Iran US War: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) और पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात के बावजूद भारत का विकास नहीं रुका।

Palani Land Deal: तमिलनाडु का पलानी लैंड डील विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। मामला पलानी स्थित दंडायुधस्वामी मंदिर की करीब 1.4 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि इस जमीन की रजिस्ट्री कथित रूप से निजी व्यक्तियों के नाम पर कर दी गई।

CKYC नंबर: अगर आप बैंक खाता खोलते हैं, म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या बीमा पॉलिसी खरीदते हैं, तो आपको बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने पड़ सकता है। ऐसे में सेंट्रल केवाईसी (CKYC) से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। RBI ने लोगों से अपना CKYC नंबर जानने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Delhi Police Commissioner: 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार, दिल्ली पुलिस प्रमुख के तौर पर अपनी नियुक्ति से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्होंने सतीश गोलचा की जगह ली है, जिन्हें उनके निर्धारित रिटायरमेंट से पहले पद से हटा दिया गया।

Delhi Government: दिल्ली सरकार सरकारी सेवाओं में देरी पर लगाम लगाने की तैयारी में है। कैबिनेट ने एक नए विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत तय समय पर काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।

Parliament Monsoon Session 2026: केंद्र सरकार 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश कर सकती हैं। इनमें इनकम टैक्स एक्ट, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और MSME से जुड़े संशोधन शामिल हैं।

Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.