अडानी ग्रुप का बड़ा दांव: अंबुजा सीमेंट में होगा ACC और ओरिएंट सीमेंट का विलय

Ambuja Cement ACC Merger: अडानी ग्रुप अपनी सभी सीमेंट कंपनियों को एक साथ मिलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए संबंधित कंपनियों से मंजूरी भी मिल गई है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड23 Dec 2025, 02:02 PM IST
Ambuja Cement ACC Merger
Ambuja Cement ACC Merger

Adani Group Cement Business Merger: अडानी ग्रुप से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। पोर्ट से लेकर सीमेंट तक फैले समूह ने अपनी तीनों सीमेंट कंपनियों को एक साल मिलाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत ACC और ओरिएंट सीमेंट के अंबुजा सीमेंट में मर्जर के प्रस्तावों को संबंधित कंपनियों से मंजूरी मिल गई है। तीन कंपनियों ने सोमवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल इन डील को शेयरधारकों और नियामकों की मंजूरियां मिलनी बाकी हैं।

इस रेश्यो में होगा मर्जर

एसीसी और ओरिएंट सीमेंट अंबुजा सीमेंट की यूनिट्स हैं। मौजूदा समय में एसीसी में अंबुजा सीमेंट की 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसीसी के हर शेयर धारक को 10 रुपये फेस वैल्यू के हर 100 शेयर के बदले अंबुजा सीमेंट के दो रुपये फेस वैल्यू वाले 328 शेयर अलॉट किए जायेंगे। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के शेयरधारकों को एक रुपये फेस वैल्यू के हर 100 शेयर के बदले अंबुजा सीमेंट के 33 शेयर अलॉट किये जायेंगे।

कब से लागू होगा मर्जर प्लान?

अंबुजा सीमेंट ने बताया कि इन मर्जर प्लान के पूरा होने पर कारोबार में सुगमता आयेगी और बैलेंसशीट मजबूद होगी। तीनों कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और सप्लाई सीरीज के मिल जाने से समूह का स्ट्रक्टर सरल होगा। विलय योजनाओं में एक भी रुपये का लेन-देन नहीं होगा। एसीसी सीमेंट का विलय 01 जनवरी 2026 से और ओरिएंट सीमेंट का 01 मई 2025 से प्रभावी माना जायेगा। तीनों कंपनियों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 10.70 लाख टन सालाना है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: सोना और चांदी ने आज फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Ambuja Cements Q2 Results

वित्त वर्ष 2024-25 में अंबुजा सीमेंट का समेकित राजस्व 35,045 करोड़ रुपये रहा था और 31 मार्च 2025 को नेटवर्थ 63,811 करोड़ रुपये था। एसीसी का समेकित राजस्व 21,762 करोड़ रुपये और नेटवर्थ 18,559 करोड़ रुपये था। वहीं, ओरिएंट सीमेंट का राजस्व 2,709 करोड़ रुपये और नेटवर्थ 1,808 करोड़ रुपये था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessअडानी ग्रुप का बड़ा दांव: अंबुजा सीमेंट में होगा ACC और ओरिएंट सीमेंट का विलय
More
बिजनेस न्यूज़Businessअडानी ग्रुप का बड़ा दांव: अंबुजा सीमेंट में होगा ACC और ओरिएंट सीमेंट का विलय