
AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट का आयोजन शुरू हो गया है। इस आयोजन की शुरुआत आज (16 फरवरी 2026) से हो गई है। यह इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा। इस इवेंट में दुनियाभर के दिग्गज AI कंपनियों के CEO और राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम इस समिट का उद्घाटन किया। बता दें कि 'AI इंपैक्ट समिट 2026' में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस समिट का मुख्य उद्देश्य AI इकोसिस्टम पर चर्चा करना और उसे प्रभाव समेत फायदों को जानना है। इसके साथ ही समिट में AI से होने वाले खतरों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह एक्सपो AI के प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के लिए एक नेशनल प्लेटफॉर्म होगा। यहां पॉलिसी और प्रैक्टिस का मेल होगा। इनोवेशन को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस समिट के जरिए टेक्नोलॉजी आम नागरिक तक पहुंचेगी। यह एक्सपो 70,000 स्क्वायर मीटर से ज्यादा में फैले 10 एरिया में होगा। इसमें ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप, एकेडेमिया और रिसर्च इंस्टीट्यूशन, सेंट्रल मिनिस्ट्री, राज्य सरकारें और इंटरनेशनल पार्टनर एक साथ आएंगे।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 600 से ज्यादा हाई-कैपेसिटी स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं। यह अपने ऐसे समाधानों को प्रदर्शित करेंगे जो वास्तविक दुनिया में पहले से उपयोग में हैं। इसमें हेल्थकेयर, एग्रीटेक, एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी, शहरी विकास और अन्य सेक्टरों से जुड़े इनोवेशन शामिल होंगे, जो AI के ज़रिए समस्याओं के समाधान का रास्ता दिखाते हैं।
India AI Impact Expo में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई पवेलियंस में जाकर लोगों से मुलकात की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी एयरटेल के पवेलियन में भी पहुंचे हैं। उन्होंने नेटवर्क बेस्ड आइडेंटिफिकेशन तकनीक की जानकारी ली। इस तकनीक की मदद से एयरटेल फ्रॉड से यूजर्स का बचाव कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में जियो के पवेलियन का भी दौरा किया। वहां उन्होंने आकाश अंबानी से मिलकर जियो की ओर से एआई के क्षेत्र में किए जा रहे कामों को जाना। प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडलों को देखा।
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में प्रवेश पर कार्यक्रम के पहले दिन कुछ प्रतिबंध होंगे। इसके साथ आयोजित होने वाली प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी। एक एडवाइजरी में कहा गया, "भारत मंडपम प्रदर्शनी क्षेत्र 16 फरवरी को बंद रहेगा (उद्घाटन शाम पांच बजे) और प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी।'
पहले दिन का विषय सड़क सुरक्षा के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस होगा, जिसमें भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डाटा बेस्ड सॉल्यूशन पेश किए जाएंगे। पहले सत्र में यह पता लगाया जाएगा कि सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए AI किस तरह का महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस इवेंट में परिवहन मंत्रालय, IIT और कई क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.