AI Summit 2026: आजकल टेक्नोलॉजी का दौर है। हर जगह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। घर या फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पर ही निर्भर रहना होता है। लेकिन अब दौर बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहा है। इसी दिशा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक अनोखा AI-पावर्ड स्मार्ट सिक्योरिटी डिवाइस ‘पुचू’ (Puchu) लॉन्च किया है। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इसे पेश किया है। इसका नाम पुचू ( Puchu) रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुचू नाम की इस डिवाइस को घरों, दफ्तरों और इंडस्ट्रियल यूनिट्स की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। भविष्य में पारंपरिक सिक्योरिटी गार्ड का काम भी कर सकता है। टाटा के अधिकारियों का कहना है कि यह स्मार्ट सिस्टम 24 घंटे निगरानी करता है। यह रियल-टाइम अलर्ट देकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करता है।
जानिए पुचू कैसे करता है काम
कहा जा रहा है कि जहां इंसान नहीं पहुंच सकते हैं। वहां पुचू आसानी से पहुंच जाएगा। टीवी 9 भारतवर्ष में छपी खबर के मुताबिक, टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री का कहना है कि ‘पुचू’ एक मोबाइल AI डिवाइस है। इसमें हाई-टेक कैमरे और एडवांस सेंसर लगे हुए हैं। यह पुचू हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सिक्योरिटी ब्रेच या तकनीकी खराबी की स्थिति में यह सिस्टम तुरंत मालिक या मैनेजमेंट को अलर्ट भेज देता है।
गैस लीक और धुएं का भी पता लगाता है
पुचू में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो गैस लीक, धुआं और बदबू जैसी स्थितियों को पहचान सकते हैं. अगर गैस लीक होती है या आग लगने की संभावना बनती है, तो यह सिस्टम अलर्ट देता है, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सकती है।
टाटा का पुचू 24 घंटे करता है काम
सबसे बड़ी बात यह है कि ‘पुचू’ को आराम या नींद की जरूरत नहीं होती है। यह 24×7 लगातार काम कर सकता है। यह मजबूत बैटरी बैकअप के साथ लंबे समय तक एक्टिव रहता है। इससे घरों और प्रोडक्शन यूनिट्स की निगरानी बिना रुकावट के जारी रह सकती है।
PM मोदी ने किया इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन
16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली समिट के साथ ही AI एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है। समिट करीब 65 देश शामिल हुए। 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया। India AI Impact Expo 2026 में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।