Amazon Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने अपने कॉर्पोरेट कर्मचारियों की बड़ी छंटनी शुरू कर रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी ने करीब 14,000 नौकरियां खत्म क रदी है। यह एमेजॉन के इतिहास की सबसे बड़ी की छंटनी है। कुछ समय पहले कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने चेतावनी दी थी कि AI कंपनी के वर्कफोर्स को कम कर देगा। इसके बाद यह छंटनी का कदम उठाया गया है।
कंपनी ने जून में संकेत दिए थे कि वो अपने यहां कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। इसकी वजह ये है कि अब इंसानों की ओर से किए गए काम को पूरा करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी का कहना है कि यह छंटनी उसे अधिक अधिक चुस्त और कम लालफीताशाही वाला संगठन बनाएगी। इससे कंपनी अपने सबसे बड़े दांव, यानी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative AI)” पर ज्यादा फोकस कर सकेगी।
इन विभागों में नौकरियों पर चली कैंची
ब्लूमबर्ग ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि ये छंटनी लॉजिस्टिक्स, पेमेंट्स, वीडियो गेम्स और क्लाउड-कंप्यूटिंग डिवीज़न समेत कई डिपार्टमेंट्स से हुई है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि अभी और आगे कटौती जारी रह सकती है। हालांकि कंपनी ने साल 2016 में मुख्य क्षेत्रों में कुछ नई भर्तियां कर सकती है।
बता दें कि एमेजॉन के दुनिया भर में फिलहाल करीब 3.5 लाख कॉरपोरेट और टेक्निकल कर्मचारी है। इसमें से करीब 4% कर्मचारियों पर इस छंटनी का असर पड़ा है। कंपनी ने कहा कि यह कदम मैनेजमेंट को सरल बनाने और फैसला लेने की प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
AI पर बढ़ा फोकस
लोगों को नौकरी से निकाले जाने पर एमेजॉन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेथ गैलेटी ने कहा कि कुछ लोग पूछ सकते हैं कि जब कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो हम रोल क्यों कम कर रहे हैं। ऐसे में हमें यह याद रखना होगा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है। AI की यह जेनरेशन इंटरनेट के बाद से हमने देखी सबसे ज़्यादा बदलाव लाने वाली टेक्नोलॉजी है।
यह कंपनियों को पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से इनोवेट करने में मदद कर रही है। हमें भरोसा है कि हमें अपने संगठन को और अधिक चुस्त, कम परतों वाला और अधिक जिम्मेदारी वाला बनाना होगा ताकि हम ग्राहकों के लिए तेजी से काम कर सकें।
कोरोना महामारी के बाद बदला काम करने का तरीका
एमेजॉन ने कोविड महामारी के दौरान तेजी से अपना विस्तार किया था। लेकिन अब कंपनी एक बार फिर अपने यहां कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है। साल 2022 और 2023 के बीच कंपनी पहले ही 27,000 नौकरियां खत्म कर चुकी है।
अब यह छंटनी उस अभियान का अगला चरण है। सीईओ एंडी जेसी के मुताबिक, AI तकनीक आने वाले वर्षों में कंपनी की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल देगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि कुछ मौजूदा भूमिकाओं की जरूरत कम होगी, जबकि नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों की मांग बढ़ेगी।