
आयात और घरेलू ब्रांड्स की जंग का अखाड़ा है पावर बैंक, चार्जर और केबल जैसी एक्सेसरीज। इनमें कीमत ही सबसे बड़ा हथियार रही है और इसी मोर्चे पर चीनी प्रोडक्ट भारी पड़ते रहे हैं। ऐसे में 2012 से कारोबार कर रहे एम्ब्रेन जैसे घरेलू ब्रांड की असली ताकत क्या है? क्या 'मेड इन इंडिया' लेबल वाकई ग्राहक का फैसला बदलता है, या अब भी एक महत्वाकांक्षी टैगलाइन भर है? और पीएलआई एवं मेक इन इंडिया के बावजूद इंडस्ट्री चीन पर कितनी निर्भर है? Mint Hindi से इस विशेष बातचीत में एम्ब्रेन के एमडी अशोक राजपाल ने इन तीनों सवालों पर बेबाक राय रखी।
अशोक राजपाल: बेहद प्रतिस्पर्धी बाजार में लंबे समय की ग्रोथ सिर्फ कम कीमतों के भरोसे हासिल नहीं की जा सकती। हमारे लिए ब्रांड ट्रस्ट, उपभोक्ता की समझ और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट सबसे बड़े गेम-चेंजर रहे हैं। हमें भारतीय ब्रांड होने का भी फायदा मिलता है, क्योंकि इससे हम ग्राहकों की पसंद को करीब से समझ सकते हैं और उसी के मुताबिक प्रोडक्ट बना सकते हैं।
दूसरे सवाल की बात करें तो, हां, बिल्कुल। मेड इन इंडिया को लेकर देशवासियों की भावनाएं निश्चित रूप से लगातार मजबूत हो रही हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए क्वालिटी और विश्वसनीयता हमेशा पहली शर्त होती है। कोई भी ग्राहक दोबारा तभी खरीदार बनेगा जब प्रोडक्ट के इस्तेमाल का उसका पहला अनुभव उसकी उम्मीदों पर खरा उतरे। सिर्फ एक टैग के भरोसे दोबारा बिक्री नहीं की जा सकती।
यही कारण है कि हमारा फोकस हमेशा किफायती दाम और बेहतरीन क्वालिटी के बीच सही संतुलन बनाने पर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज जैसी कैटेगरी में ब्रांड पर भरोसा रातोंरात नहीं, बल्कि लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देने से धीरे-धीरे बनता है।
अशोक राजपाल: इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों का भरोसा जीतने और ब्रांड की छवि बनाने में आफ्टर-सेल्स सर्विस की सबसे बड़ी भूमिका होती है। एम्ब्रेन ने इसे सिर्फ शिकायतों पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं रखा है। कंपनी अपने कस्टमर केयर डेटाबेस का गहराई से विश्लेषण करती है और समय-समय पर मीटिंग्स करके बार-बार आने वाली समस्याओं की पहचान करती है।
ग्राहकों से मिलने वाली बार-बार की शिकायतें हमें यह समझने में मदद करती हैं कि प्रोडक्ट या पूरे अनुभव में कहां कमी रह गई है। इस फीडबैक का इस्तेमाल सीधे प्रोडक्ट को और बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
हमारा मानना है कि इस कैटेगरी में ग्राहक जागरूकता भी बहुत मायने रखती है। बेहतर पैकेजिंग, बिल्कुल साफ और आसान निर्देश, और यूजर्स को शिक्षित करके कई ऐसी समस्याओं को पहले ही रोका जा सकता है जो सिर्फ जानकारी न होने की वजह से होती हैं।
अशोक राजपाल: भारत ने निश्चित रूप से स्थानीय उत्पादन में प्रगति की है, और यह अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। लेकिन वास्तविक रूप से चीन पर निर्भरता को पूरी तरह से कम करने में अभी और समय लगेगा। हालांकि प्रोडक्ट डेलवपमेंट की क्षमताएं बेहतर हो रही हैं, फिर भी उद्योग अभी भी आयातित माइक्रो कंपोनेंट्स और पीसीबी जैसे कच्चे माल पर भारी रूप से निर्भर है।
पीएलआई और मेक इन इंडिया जैसी सरकारी पहलों ने स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित किया है, फिर भी सरकार और निजी कंपनियों के बीच मजबूत सहयोग अभी भी जरूरी है, खासकर कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में। मेरा मानना है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन दीर्घकालिक सफलता भारत के इन-हाउस सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर निर्भर करेगी।
कुल मिलाकर, अशोक राजपाल का संदेश दोहरा है। घरेलू ब्रांड के लिए असली बढ़त भरोसे और सर्विस से बनती है, टैग या डिस्काउंट से नहीं; और नीतिगत स्तर पर भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स आत्मनिर्भरता का सपना तब तक अधूरा है जब तक कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम घरेलू स्तर पर मजबूत न हो।
अशोक राजपाल से इंटरव्यू का पहला भाग नीचे दिया गया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.