US-India Trade Deal: रूस से तेल आयात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को हटाया, ट्रंप ने कही ये बात, जानें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया है। ट्रंप के अनुसार, भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने और अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
पब्लिश्ड7 Feb 2026, 09:10 AM IST
US-India Trade Deal: रूस से तेल आयात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को हटाया, ट्रंप ने कही ये बात, जानें
US-India Trade Deal: रूस से तेल आयात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को हटाया, ट्रंप ने कही ये बात, जानें

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में अहम कदम उठाए हैं और रूस से सीधे या किसी दूसरे माध्यम से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें | अब निर्यातकों संग किसानों को भी होगा फायदा, जानें अंतिरम समझौते के बारे में

शुक्रवार को जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यकारी आदेश 14066 से जुड़े राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने में भारत की कोशिशों के बारे में नई जानकारी और सुझाव मिले हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने रूस से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह भी पढ़ें | ICC Men’s T20 World Cup 2026: कब और कहां लाइव देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026

साथ ही भारत ने यह भी कहा है कि वह अमेरिका से ऊर्जा से जुड़े उत्पाद खरीदेगा। इसके अलावा भारत और अमेरिका ने हाल ही में अगले 10 वर्षों तक रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति भी जताई है।

यह भी पढ़ें | आज का मौसम: इन राज्यों में बर्फबारी संग तेज बारिश का अलर्ट, अभी और पड़ेगी सर्दी

ट्रंप ने आगे कहा कि मिली जानकारी और सुझावों पर विचार करने के बाद उन्होंने यह तय किया है कि भारत ने राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक मामलों में अमेरिका के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी वजह से उन्होंने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त मूल्य आधारित टैरिफ को खत्म करने का फैसला लिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसUS-India Trade Deal: रूस से तेल आयात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को हटाया, ट्रंप ने कही ये बात, जानें
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसUS-India Trade Deal: रूस से तेल आयात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को हटाया, ट्रंप ने कही ये बात, जानें