फोर्ब्स की इस लिस्ट में एलॉन मस्क ने मारी बाजी, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल

प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने अपनी 'America's Greatest Innovators' लिस्ट जारी कर दी है। इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलॉन मस्क को पहला स्थान मिला है। इस सूची में उन्होंने एमेजॉन के जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड12 Feb 2026, 01:33 PM IST
एलॉन मस्क 250 इनोवेटर्स लिस्ट में सबसे आगे हैं।
एलॉन मस्क 250 इनोवेटर्स लिस्ट में सबसे आगे हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स की लिस्ट में अमेरिका के नंबर 1 इनोवेटर के तौर पर एलॉन मस्क का नाम सामने आया है। मस्क अपने साहसी फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक, xAI जैसी कंपनियों को बनाने और पूरी दुनिया में इन्हें पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस कामयाबी को मैगज़ीन ने ऐतिहासिक रूप से बेमिसाल बताया है।

इस रैंकिंग में एलॉन मस्क को Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग से आगे रखा गया है। यह लिस्ट टेक्नोलॉजी, मीडिया, वेंचर कैपिटल और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हुई है।

मस्क ने बनाई 5 कंपनियां

फोर्ब्स ने कहा कि मस्क 'इतिहास में अकेले एक ऐसे इंसान' हैं जिन्होंने टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक, xAI और द बोरिंग कंपनी नाम की पांच कंपनियां बनाईं। इतना ही नहीं इन कंपनियों को आगे बढ़ाया है। आज इन कंपनियों की कीमत अरबों में पहुंच गई है। ये सभी कंपनियां अलग- अलग सेक्ट में काम कर रही हैं। ये कंपनियाँ इलेक्ट्रिक गाड़ियां, प्राइवेट स्पेस एक्सप्लोरेशन, ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल टॉप 10 इनोवेटर्स

फोर्ब्स के अनुसार America’s Greatest Innovators की लिस्ट में पहले नंबर पर एलॉन मस्क हैं। दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे पर बिल गेट्स, चौथे पर जॉर्ज लुकास और पांचवें नंबर पर जेंसन हुआंग का नाम है। ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के जाने-माने नाम हैं। किसी ने इलेक्ट्रिक कार और स्पेस टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का काम किया है तो, किसी ने ऑनलाइन शॉपिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग को नई ऊंचाई देने का का काम किया है। वहीं किसी ने सॉफ्टवेयर, फिल्मों और AI टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया को नया रास्ता दिखाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें | जोमैटो ने शुरू की हॉटलाइन सर्विस, ऐसे उठाएं फायदा

लिस्ट में शामिल अन्य दिग्गज

फोर्ब्स की टॉप 10 इनोवेटर्स की लिस्ट में छठे से दसवें स्थान पर भी बेहद प्रभावशाली नाम हैं।

6. सैम ऑल्टमैन: OpenAI के CEO और AI की दुनिया में एक बड़ा नाम।

7. फिल नाइट: Nike के सह-संस्थापक, जिन्होंने स्पोर्ट्स फुटवियर इंडस्ट्री को हमेशा के लिए बदल दिया।

8. मार्टिन रोथब्लैट: बायोटेक और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में एक अग्रणी इनोवेटर।

9. टेड टर्नर: CNN के संस्थापक, जिन्होंने 24 घंटे के न्यूज चैनल की शुरुआत की।

10. विनोद खोसला: भारतीय-अमेरिकी अरबपति और एक प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट।

इन सभी दिग्गजों की रिस्क लेने की हिम्मत और नए आइडिया पर काम करने की क्षमता ने पूरी दुनिया में इन्हें अलग पहचान दी है। यही वजह है कि, फोर्ब्स ने इन्हें अमेरिका के सबसे बड़े इनोवेटर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसफोर्ब्स की इस लिस्ट में एलॉन मस्क ने मारी बाजी, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसफोर्ब्स की इस लिस्ट में एलॉन मस्क ने मारी बाजी, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल