Ambani Family Tops Asia’s Richest List: रईसों की संपत्ति दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही है। एशिया के सबसे ज्यादा अमीर परिवार और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं। इनमें से कई की दौलत में तगड़ा इजाफा एआई सेक्टर में कदम बढ़ाने की वजह से हुआ है। AI ने हमारी जिंदगी में काफी बदलाव किए हैं। इसके जरिए हमारे बहुत से काम चुटकी बजाते हो जाते हैं। ऐसे में एशिया के कई बड़े कारोबारी परिवार चुपचाप उन सेक्टर से पैसा कमा रहे हैं, जो AI को सपोर्ट करते हैं। इसमें मेटल, चिप्स, बैकिंग और प्रॉपर्टी पारंपरिक बिजेनस में भी इनकी कमाई तेजी से बढ़ रही है।
एशिया के टॉप 10 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी हुई है। इसमें पहले नंबर पर रिलायस के मुकेश अंबानी परिवार का नाम है। अंबानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 89.7 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ऊर्जा, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंस जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है। वहीं हाल ही में उन्होंने AI इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश की योजना भी बनाई है। भारतीय रुपये में 7.4 लाख करोड़ रुपये हैं। मुकेश अंबानी ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अगले 7 सालों में 120 अरब डॉलर (लगभग 10 लाख करोड़) तक इन्वेस्ट करने की योजना भी बताई है।
क्वोक परिवार दूसरे नंबर पर
अब बात करते हैं कि दूसरे स्थान पर कौन है तो दूसरे स्थान पर क्वोक परिवार है, जिसके संपत्ति 50.2 अरब डॉलर (लगभग 4.15 लाख करोड़) है। उनका बिजनेस हॉन्गकॉन्ग के रियल एस्टेट से जुड़ा है। अब यहां सुधार देखने को मिल रहा है।
ली परिवार तीसरे नंबर पर
तीसरे नंबर पर सैमसंग का ली परिवार है। इनकी कुल संप 45.5 अरब डॉलर (लगभग 3.78 लाख करोड़) है। सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन के क्षेत्र में सैमसंग की मजबूत पकड़ है। AI और रोबोटिक्स पर फोकस से उनकी ग्रोथ जारी है। ली परिवार का सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन के क्षेत्र में लंबे समय से दबदबा कायम है।
चेरावनोंट परिवार का ग्लोबल विस्तार
चेरावनोंट परिवार चौथे स्थान पर हैं। इस परिवार की कुल संपत्ति 44.8 अरब डॉलर (लगभग 3.72 लाख करोड़) है। छोटे से बीज बिजनेस से शुरू हुआ कारोबार आज फूड, रिटेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक फैल चुका है और ये एक बड़ी ग्लोबल कंपनी बन गई है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। कंपनी ने एशिया के कई देशों में नए स्टोर खोलने की योजना भी बनाई है।
पांचवां सबसे धनी परिवार एल्युमीनियम बिजनेस से जुड़ा झांग परिवार है और इनकी कुल संपत्ति 44.7 अरब डॉलर तक पहुंचा गई है। ये फैमिली चाइना होंगकियाओ ग्रुप (China Hongqiao Group) को संचालित करती है। इसका नेतृत्व झांग बो करते हैं।
त्साई परिवार की स्थिर कमाई
अमीर परिवारों की लिस्ट में ताइवान की त्साई फैमिली का नाम भी शामिल है। त्साई फैमिली छठे स्थान पर हैं। इनकी नेटवर्थ 34.3 अरब डॉलर है। इनकी कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे बैंकिंग और इंश्योरेंस से लगातार मुनाफा कमा रही है। सातवें नंबर पर योविद्या फैमिली आती है और इसकी नेटवर्थ 32.9 अरब डॉलर है। ये परिवार Red Bull की ग्लोबल सक्सेस के लिए पहचाना जाता है, जो वैश्विक ब्रांड बन चुका है।
आठवें पायदान पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी इंडोनेशिया की हार्टोनो फैमिली है और इसकी संपत्ति बढ़कर 30.2 अरब डॉलर हो गई है। Bank Central Asia में उनकी हिस्सेदारी उनकी कमाई का बड़ा स्रोत है।
भारत के मिस्त्री और जिंदल परिवार
मिस्त्री परिवार की संपत्ति 29.5 अरब डॉलर (लगभग 2.45 लाख करोड़) है, जो शापूरजी पालोनजी ग्रुप से जुड़ी है। वहीं जिंदल परिवार 29.4 अरब डॉलर (लगभग 2.44 लाख करोड़) के साथ स्टील, एनर्जी और सीमेंट जैसे सेक्टर में काम करता है।