वाराणसी में शुरू होगा एशिया का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रॉजेक्ट, जानिए इसके फीचर्स

Varansi Ropeway Project: वाराणसी में अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट शुरू होगा, जो 3.8 किलोमीटर लंबा है। इसमें 5 स्टेशन और 29 टावर होंगे। यह परियोजना 815.58 करोड़ रुपये में तैयार होगी और प्रतिदिन 96 हजार यात्रियों को सेवा देगी।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड28 Sep 2025, 07:03 PM IST
वाराणसी में बनेगा अत्याधुनिक रोपवे सिस्टम (सांकेतिक तस्वीर)
वाराणसी में बनेगा अत्याधुनिक रोपवे सिस्टम (सांकेतिक तस्वीर)

All about Varanasi Ropeway Project: भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्वतमाला परियोजना के तहत एशिया के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट (ropway project) को वाराणसी में शुरू करने की योजना बनाई है। यह रोपवे 3.8 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा, जो वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया (Varanasi Cantt Station to Godaulia)तक होगा। इस मार्ग पर विद्यापीठ और रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन (intermediate stations) होंगे, जबकि गिरजाघर एक टेक्निकल स्टेशन (technical station) होगा। कुल पांच स्टेशन और 29 टावर बनाए जाएंगे। इस परियोजना की कुल लागत 815.58 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

रोज 96,000 यात्रियों को सर्विस देगा रोपवे सिस्टम

रोपवे से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के निर्देश पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने वीडीए सभागार में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोपवे की क्षमता 3,000 यात्री प्रति घंटा प्रति दिशा है, जो 16 घंटे के संचालन में प्रतिदिन लगभग 96 हजार यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। इसके लिए 150 गोंडोला लगाए जाएंगे।

देश के सबसे बड़े गुलमर्ग रोपवे से 2.5 गुना अधिक क्षमता

यह क्षमता भारत के सबसे बड़े गुलमर्ग रोपवे (Gulmarg ropeway) से 2.5 गुना अधिक है। उच्च क्षमता के कारण बड़े व्यास की रस्सियां (large diameter ropes), हाई पावर ड्राइव्स (high power drvies), स्टैंडबाय सिस्टम (standby system), बड़े टर्मिनल (large terminals), उन्नत नियंत्रण और संचार प्रणाली (advanced control and communication system), तथा बेहतर निकासी और बचाव प्रावधान (better evacuation and rescue provisions) आवश्यक हैं।

वाराणसी रोपवे के टिकट भी होंगे किफायती

रोपवे की टिकट दरें (ropeway ticket rates) आम जनता के लिए किफायती रखने के उद्देश्य से स्टेशनों को केवल ट्रांजिट पॉइंट (transit point)तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इन्हें मल्टी-स्टोरी कमर्शियल स्पेस (multi story commercial space), बजट होटल और ऑफिस स्पेस (budget hotel and office space) के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग दो लाख वर्ग फीट का निर्माण होगा।

इससे रोपवे को निरंतर राजस्व प्राप्त (continued revenue) होगा, परियोजना आत्मनिर्भर बनेगी, और शहर की आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार (economic activities and emolyement) में वृद्धि होगी। नवीनतम तकनीक (advanced technique) और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री (गोंडोला और रस्सियों सहित) का उपयोग किया जा रहा है।

सभी सुरक्षा मापदंडों का रखा जाएगा ध्यान

उन्होंने बताया कि एक उन्नत नियंत्रण कक्ष (Advance Control Panel) से सभी गतिविधियों और सुरक्षा मापदंडों की सेंसर के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। आपात स्थिति के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। गोंडोला स्वचालित रूप से निकटतम स्टेशन तक पहुंच जाएगा। सहायक मोटर और डीजल जनरेटर सेट हर समय उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षित दल के साथ क्रेन द्वारा बचाव की व्यवस्था (crane rescue system) होगी, और गोंडोला बाहर से खोले जा सकेंगे।

चार स्तरीय सुरक्षा होगी सुनिश्चित

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए चार स्तर का प्रमाणन (four level certification) होगा, जिनमें कन्सेशनेयर (Concessionaire), सुरक्षा सलाहकार (Security Consultant), स्वतंत्र इंजीनियर (Independent Engineer), और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित रोपवे निरीक्षक (Ropeway Inspector) शामिल हैं। रोपवे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र से होकर गुजरेगा और मौजूदा इमारतों के ऊपर से जाएगा। इसलिए टावरों की ऊंचाई अधिक रखी गई है, जिसमें सबसे ऊंचा टावर 160 फीट है। इन टावरों की नींव 80 फीट गहरी बनाई गई है।

रोपवे पाइल्स की होगी मजबूत नींव

उन्होंने बताया कि गंगा के मैदानी क्षेत्र में होने के कारण स्टेशनों में पाइल फाउंडेशन (pile foundation) लगभग 100 फीट गहरी बनाई गई है। कैंट स्टेशन में लगभग 500 पाइल्स और अन्य स्टेशनों में 300 से अधिक पाइल्स बनाए जा रहे हैं। मार्ग संरेखण (route alignment) के कारण रथयात्रा से गोदौलिया की ओर मुड़ते समय तेज मोड़ पर गिरजाघर स्टेशन बनाना आवश्यक हुआ।

रोपवे सिस्टम से वाराणसी में बढ़ेंगे पर्यटन के अवसर

रोपवे शुरू करने से पहले मेट्रो और अन्य परिवहन विकल्पों (transport optios) की तुलना में विभिन्न तकनीकी संगठनों द्वारा व्यवहार्यता अध्ययन (feasibility study) किया गया। अध्ययन में रोपवे को वाराणसी की जटिल शहरी परिस्थितियों (complex urban conditions) के लिए सबसे उपयुक्त और किफायती विकल्प पाया गया। यह रोपवे परियोजना (ropeway project) न केवल वाराणसी के लिए एक अत्याधुनिक शहरी परिवहन साधन (state-of-the-art urban transport) होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार, और शहर के आर्थिक विकास के लिए नए द्वार भी खोलेगी।

की टेकअवेज
  • वाराणसी का रोपवे 3.8 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पांच स्टेशन और 29 टावर शामिल होंगे।
  • रोपवे की क्षमता 3,000 यात्रियों प्रति घंटा होगी, जिससे रोजाना 96,000 यात्रियों को सेवा मिलेगी।
  • यह परियोजना वाराणसी के आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक होगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसवाराणसी में शुरू होगा एशिया का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रॉजेक्ट, जानिए इसके फीचर्स
More