HT लीडरशिप समिट में डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, खुद ढूंढ लेगी अपना रास्ता

भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये का जारी अवमूल्यन मुश्किलें बढ़ा रही है। रुपये की जारी गिरावट पर पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बयान दिया है। दिल्ली में आयोजित HT लीडरशिप समिट में उन्होंने कहा कि रुपया खुद अपना रास्ता ढूंढ लेगी।

Rajkumar Singh
अपडेटेड7 Dec 2025, 11:20 AM IST
HT लीडरशिप समिट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण
HT लीडरशिप समिट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण(HT)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की लगातार बढ़ती डिमांड की वजह से रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट का दौर जारी है। एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 90 के पार कर गई है। पिछले कारोबारी सप्ताह में बुधवार के दिन रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई और एक डॉलर की कीमत 90 रुपये 46 पैसे पर पहुंच गया। जिसके बाद से लगातार सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित HT लीडरशिप समिट में शामिल हुईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने रुपये की गिरावट पर पहली बार बयान दिया।

रुपया खुद ढूंढ लेगी अपना रास्ता

शनिवार को दिल्ली में 23वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर कहा कि रुपया खुद अपना रास्ता ढूंढ लेगी। उन्होंने कहा कि करेंसी लेवल पर बहस में मौजूदा आर्थिक स्थिति को भी शामिल किया जाना चाहिए, सिर्फ रुपये की डॉलर के मुकाबले गिरावट की तुलना करना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें | HT लीडरशिप समिट में बोले योगी, बेटी की शादी में एक लाख, 34000 पुलिसकर्मी बनीं

भारतीय आर्थिक फंडामेंटल्स पर ध्यान दें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने कहा कि मौजूदा समय में एक तरफ जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था थमती नजर आ रही है, दुनिया के बड़े-बड़े देशों की जीडीपी ग्रोथ एक प्रतिशत के आसपस नजर आ रही है, ऐसे समय में भारतीय जीडीपी 7 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि जब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत की तुलना पिछले दशक से की जा रही है तो पिछले दशक की जीडीपी से मौजूदा जीडीपी और आर्थिक स्थिति की भी तुलना की जानी चाहिए।

रुपये की गिरावट से एक्सपोर्ट में लाभ

HT लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय कुछ लोग सिर्फ डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट की चर्चा कर रहे हैं। ऐसे मौके पर एक्सपोर्ट के मोर्चे पर होने वाले लाभ की भी चर्चा करनी चाहिए। जहां तक ​​रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट की बात है तो जब करेंसी की वैल्यू कम होती है तो स्वाभाविक तर्क ये होता है कि एक्सपोर्टर्स को इसका फायदा उठाना चाहिए। लेकिन इत्तेफाक से कुछ लोग कहते हैं कि US टैरिफ के समय इससे कुछ राहत मिली है। भले ही ये सच हो लेकिन मैं इस उदाहरण से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, इसके साथ इकॉनमी की मजबूती का भी आकलन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें | दिसंबर में बदला रुख! FPI ने पहले हफ्ते में निकाले 12,055 करोड़ रुपये

रुपये की गिरावट के कई कारण

HT लीडरशिप समिट में निर्मला सीता रमण ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बाजार में रुपये के मुकाबले डॉलर की अधिक मांग है। इसके अलावा कई और भी कारण है जिसकी वजह से रुपये में गिरावट देखी जा रही है। भारतीय रुपया इन दिनों अपने सबसे निचले स्तर पर है, बुधवार को रुपये ने 90 के स्तर को तोड़ते हुए ऑल-टाइम लो लेवल 90.46 पर पर पहुंच गया था।

विदेशी निवेशकों की बेरुखी भी कारण

वित्त मंत्री ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट की एक और बड़ी वजह भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों की बेरुखी है। विदेशी निवेशक पिछले लंबे समय से भारतीय बाजार से लगातार पैसे निकाल रहे हैं। शेयर बाजार में FII यानी विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं जिससे रुपये में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा दुनिया भर में जारी अनिश्चितता और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर अटकी बात भी रुपये में गिरावट का एक बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें | Blind T20 क्रिकेट में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज

7% से ज्यादा रह सकती है GDP ग्रोथः वित्त मंत्री

HT लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनेंशियल इयर 2026 में जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत से ज्यादा बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थ व्यवस्था 7 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ उस वक्त दर्ज कर रही है जब पूरी दुनिया की जीडीपी ग्रोथ 3 प्रतिशत से कम है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessHT लीडरशिप समिट में डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, खुद ढूंढ लेगी अपना रास्ता
More
बिजनेस न्यूज़BusinessHT लीडरशिप समिट में डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, खुद ढूंढ लेगी अपना रास्ता