Auto Sales: नवंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 20.7% की बढ़ोतरी, GST कटौती से उछाल

Auto Sales: नवंबर का महीना ऑटो कंपनियों के लिए शानदार रहा। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया। ऑटो मार्केट की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

Jitendra Singh
पब्लिश्ड2 Dec 2025, 01:03 PM IST
Auto Sales: नवंबर में 4.25 लाख वाहन बिके हैं।
Auto Sales: नवंबर में 4.25 लाख वाहन बिके हैं।(Livemint)

Auto Sales: ऑटो कंपनियों को GST कटौती का बंपर फायदा मिल रहा है। सरकार ने गाड़ियों पर GST की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया था। इससे तमाम एसयूवी से लेकर कार की कीमतों में भारी गिरावट आई। इसके चलते गाड़ियों की बंपर बिक्री हो रही है। त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री का सिलसिला अभी भी चल रहा है। नवंबर महीने में मारुति, टाटा समेत तमाम गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। नवंबर में करीब 4,25,000 लाख यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई। इसमें एक साल पहले के मुकाबले 20.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, मार्केट लीडर मारुति सुजुकी ने बताया कि घरेलू सेल्स में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन आंकड़ों में स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ियों के साथ-साथ ऑल्टो जैसी छोटी कारों की बिक्री भी शामिल है। वहीं नवंबर 2025 महिंद्रा (Mahindra) के लिए भी शानदार रहा। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और घरेलू बाजार में 56,336 गाड़ियों की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर 2024 के 46,222 यूनिट्स के मुकाबले 22 फीसदी ज्यादा है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 26% बढ़ी

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया कि नवंबर में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 59,199 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में डीलरों को 47,117 वाहन भेजे थे। टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री नवंबर, 2024 के 47,063 यूनिट से 22 फीसदी बढ़कर नवंबर, 2025 में 57,436 यूनिट हो गई।

यह भी पढ़ें | हवाई टिकट होगा महंगा? दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट को हुआ घाटा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

ह्युंडै मोटर इंडिया की घरेलू पीवी थोक बिक्री नवंबर में एक साल पहले के मुकाबले 4.3 फीसदी बढ़कर 50,340 इकाई हो गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने नवंबर में 30,085 यात्री वाहनों की थोक बिक्री की, जो एक साल पहले के मुकाबले 19.5 फीसदी अधिक है।

टोयटा का प्रदर्शन शानदार

टोयोटा ने भी नवंबर 2025 में बढ़िया प्रदर्शन किया। कंपनी की थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 30,085 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल नवंबर 2024 में यह संख्या 25,182 थी।

यह भी पढ़ें | माल्या और नीरव मोदी समेत 15 भगोड़ों पर ₹58,000 करोड़ का बैंक कर्ज

बजाज ऑटो की बिक्री घटी

बजाज ऑटो की नवंबर में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर एक फीसदी घटकर 2,02,510 यूनिट रह गई। नवंबर 2024 में यह 2,03,611 यूनिट थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि निर्यात सहित वाहनों की कुल थोक बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर आठ फीसदी बढ़कर 4,53,273 यूनिट हो गई। पिछले साल नवंबर में 4,21,640 वाहन बेचे गए थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसAuto Sales: नवंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 20.7% की बढ़ोतरी, GST कटौती से उछाल
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसAuto Sales: नवंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 20.7% की बढ़ोतरी, GST कटौती से उछाल