Auto Sales Report: जनवरी 2026 में ऑटो सेक्टर की जबरदस्त शुरुआत, कार-बाइक की बिक्री में उछाल, पढ़ें रिपोर्ट

Auto Sales Report: जनवरी में ऑटो सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13% बढ़ी, दोपहिया में 26% और तिपहिया में 30% की बढ़त दर्ज हुई। सियाम के मुताबिक बाजार में मांग का माहौल सुधरता दिख रहा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड13 Feb 2026, 12:44 PM IST
जनवरी में गाड़ियों की बिक्री में जोरदार उछाल
जनवरी में गाड़ियों की बिक्री में जोरदार उछाल

Auto Sales Report: नए साल की शुरुआत ऑटो इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। जनवरी महीने में कार, बाइक और तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। उद्योग संगठन सियाम के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बाजार में मांग का माहौल सुधरता नजर आ रहा है।

यात्री गाड़ियों की थोक बिक्री में बढ़त

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, जनवरी में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 इकाई हो गई। पिछले साल जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 3,99,386 इकाई था। यानी इस साल कार और अन्य यात्री वाहनों की मांग में साफ बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दोपहिया सेगमेंट में भी जबरदस्त तेजी

जनवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी मजबूत उछाल दर्ज किया गया। बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 इकाई पर पहुंच गई। तुलना करें तो जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 15,26,218 इकाई था। इससे साफ है कि बाइक और स्कूटर की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

तिपहिया गाड़ियों की बिक्री में भी 30% की छलांग

तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 75,725 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने यह 58,167 इकाई रही थी।

यह वृद्धि बताती है कि कमर्शियल और लोकल ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में भी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

जनवरी के आंकड़े ऑटो इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं। यात्री गाड़ियों से लेकर दोपहिया और तिपहिया, तीनों सेगमेंट में बढ़त दिख रही है। इससे माना जा रहा है कि बाजार में मांग धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसAuto Sales Report: जनवरी 2026 में ऑटो सेक्टर की जबरदस्त शुरुआत, कार-बाइक की बिक्री में उछाल, पढ़ें रिपोर्ट
More