बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप ने लॉन्च किए दो नए फीचर, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

Bajaj Life Insurance App: बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अपनी पॉलिसी को मैनेज करना आसान हो जाएगा। कंपनी ने ऐप में पॉलिसी डिटेल, फंड मैनेजमेंट और हेल्थ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड27 Oct 2025, 02:57 PM IST
Bajaj Life Insurance App: ग्राहक  प्रीमियम पेमेंट से लेकर पॉलिसी ट्रैकिंग तक हर काम कर सकेंगे
Bajaj Life Insurance App: ग्राहक प्रीमियम पेमेंट से लेकर पॉलिसी ट्रैकिंग तक हर काम कर सकेंगे(Livemint)

Bajaj Life Insurance App: बीमा कराने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें पॉलिसी मैनेज करना और भी ्यादा आसान हो जाएगा। बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने अपने मोबाइल ऐप का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। इसे अब और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली और स्मार्ट बनाया गया है। नया बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप (Bajaj Life Insurance App) ग्राहकों को पॉलिसी सर्विसिंग, फंड मैनेजमेंट, हेल्थ ट्रैकिंग और पर्सनलाइज्ड ऑफर्स की सुविधा एक ही जगह पर मुहैया कराएगा। इसका मकसद पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अपनी इंश्योरेंस जरूरतों को मैनेज करना और अपने लाइफ गोल्स के साथ जुड़े रहना आसान बनाना है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

एक ही जगह मिलेंगे सभी पॉलिसी डिटेल

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस ऐप में सबसे खास फीचर यूनिफाइड पॉलिसी व्यू है। सभी पॉलिसियों की जानकारी एक ही स्क्रीन पर देखने की सुविधा मिलेगी। अब ग्राहकों को अलग-अलग डॉक्युमेंट्स या ईमेल्स खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चाहे टर्म इंश्योरेंस हो या यूएलआईपी, सभी पॉलिसी डिटेल्स को एक साथ एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्ट फंड मैनेजमेंट फीचर के जरिए ग्राहक अपने ULIP इनवेस्टमेंट्स को ट्रैक कर सकते हैं, फंड बदल सकते हैं और रिटर्न्स की निगरानी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या LIC ने दबाव में लिया अडानी में निवेश का फैसला? उठे सवाल, कंपनी ने दी सफाई

हेल्थ ट्रैकिंग और स्मार्ट कैलकुलेटर की सुविधा

इसमें हेल्थ स्नैपशॉट फीचर भी जोड़ा गया है। इस नएफीचर से यूजर्स अपनी वेलनेस और हेल्थ स्कोर मॉनिटर कर सकते हैं। इसके साथ ही, ऐप में स्मार्ट कैलकुलेटर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी सेविंग्स, रिटायरमेंट कॉर्पस और इन्वेस्टमेंट गोल्स का भी कैलकुलेशन कर सकते हैं। यह फीचर ग्राहकों को अपने फाइनेंशियल प्लानिंग और लाइफ गोल्स के हिसाब से सही निर्णय लेने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें | विदेशों में छाई भारतीय गाड़ियां, जानिए किस ब्रांड की सबसे ज्यादा डिमांड

पेमेंट करना हुआ बेहद आसान

अब इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट भी कुछ सेकंड में किया जा सकेगा। ऐप में सुरक्षित पेमेंट विकल्प के साथ-साथ समय पर रिमाइंडर की सुविधा भी दी गई है, ताकि कोई प्रीमियम ड्यू न छूटे। वहीं, ग्राहक सिर्फ तीन स्टेप में पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई झंझट नहीं है और कोई लंबा प्रोसेस भी नहीं है।

यह भी पढ़ें | LIC नहीं, विदेशी बीमा कंपनियों ने अडानी की कंपनियों में लगाया सबसे ज्यादा पैसा

बजाज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तरुण चुघ ने कहा कि ग्राहक ऐसे डिजिटल सॉल्यूशन चाहते हैं जो सरल, प्रासंगिक और उनकी जरूरतों के मुताबिक हों। नया बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्मार्ट सहयोगी है जो ग्राहकों को उनके लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने में मदद करता है। इसे ग्राहकों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसबजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप ने लॉन्च किए दो नए फीचर, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसबजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप ने लॉन्च किए दो नए फीचर, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं