Bajaj Pulsar NS125: बजाज ऑटो की अपडेटेड Pulsar NS125 नए फीचर्स के साथ सामने आई है। इस मॉडल में कई बदलाव किए हैं। नए डिस्प्ले से लेकर स्पोर्ट राइडिंग मोड तक, अपडेट का फोकस बाइक को ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके इंजन में बड़े बदलाव नहीं किए हैं। इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पोर्ट राइडिंग मोड, LED टर्न इंडिकेटर्स, हज़ार्ड लाइट्स और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं।
2026 Bajaj Pulsar NS125 का चेसिस और इंजन (124.45 cc) पिछले मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ और सुविधाजनक फ़ीचर्स जोड़े गए हैं। उम्मीद है कि इस अपडेट से मोटरसाइकिल की कीमत में लगभग ₹1,000 की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बजाज ऑटो ने अभी तक नई कीमत और लॉन्च की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बजाज पल्सर NS125 में क्या-क्या बदला?
नई Pulsar NS125 में काले रंग की बॉडी के साथ फ्लोरोसेंट पीले रंग के ग्राफिक्स और ग्रे रंग के कंट्रास्टिंग पैनल दिए गए हैं। टैंक एक्सटेंशन पर ‘125’ की ब्रांडिंग है और बेली काउल, पिछले पैनल और अलॉय व्हील्स पर भी पीले रंग की डिटेलिंग दी गई है। इसके हेडलैंप का डिज़ाइन और ट्विन-सेक्शन टेल लैंप भी नहीं बदले हैं। एग्जॉस्ट अंडरबेली भी वैसा ही है। 'मशीन रूल्स' के अनुसार, इसके आगे और पीछे लगे छोटे LED टर्न सिग्नल शानदार बाहरी फीचर्स में से एक है।
मशीन रूल्स' के अनुसार, नई मोटरसाइकिल में मौजूदा तीन मोड दिए गए हैं। इसमें रेन, रोड और ऑफ-रोड दिया गया है। इसके अलावा एक नया राइडिंग मोड 'स्पोर्ट' भी दिया गया है। इस तरह अब कुल चार राइडिंग मोड हो गए हैं। बजाज ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि इस नए मोड से मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस में क्या बदलाव आएंगे।
USB Type-C चार्जिंग
मोटरसाइकिल में इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के बाईं ओर एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है, जो एक कवर से सुरक्षित है। इन बदलावों से मोटरसाइकिल में ज्यादा सुविधा वाले फ़ीचर्स तो जुड़े हैं, लेकिन इसका ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है।
बजाज पल्सर NS125 की कीमत
पल्सर NS125 रेंज की शुरुआती कीमत लगभग ₹1 लाख है, जो वैरिएंट पर निर्भर करती है। रशलेन (Rushlane) के अनुसार, अपडेटेड मॉडल की कीमत लगभग ₹1,000 ज्यादा हो सकती है। बता दें कि बजाज ऑटो ने अभी तक कार की फाइनल कीमत या आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है।