
Bharat Taxi App: दिल्ली के लोगों को ऐप-बेस्ड कैब का एक नया ऑप्शन जल्द ही मिलने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई भारत की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी' 1 जनवरी 2026 को अपन ऐप लॉन्च कर रही है। टैक्सी सर्विस के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) जैसे ऐप-बेस्ड एग्रीगेटर्स के अलावा एक और ऑप्शन के तौर पर काम करेगी। ऐप में ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक की सर्विस उपलब्ध होगी। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकेंगे।
ओला और उबर जैसे ऐप्स में पीक ऑवर्स में किराया अचानक बढ़ जाता है, जिससे पैसेंजर्स परेशान होते हैं। भारत टैक्सी ऐप में ऐसा नहीं होगा। किराया स्थिर रखने की कोशिश की जाएगी। ये ऐप सरकारी पहल का हिस्सा है, इसलिए पैसेंजर्स को सस्ती और भरोसेमंद सर्विस मिलेगी। इसके साथ ही ड्राइवरों को भी बेहतर कमाई का मौका मिलेगा, क्योंकि उन्हें कुल किराए का 80% से अधिक हिस्सा दिया जाएगा। दिल्ली में पहले से ही 56,000 ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर हो चुके हैं, जो इस ऐप की लोकप्रियता बताने के लिए काफी है।
दूसरे ऐप्स की तरह भारत टैक्सी ऐप में भी रियल-टाइम व्हीकल ट्रैकिंग मिलेगी। सेफ्टी और रिलायबिलिटी के लिए प्लेटफॉर्म सिर्फ वेरिफाइड ड्राइवर्स को ही ऑनबोर्ड करेगा और 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट देगा। ऐप कई भारतीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा। जिससे यूजर्स अपनी भाषा में टैक्सी बुक कर सकेंगे। यह ऐप ज्यादा पारदर्शी और स्थिर किराया दरों पर काम करेगा। इससे किराए में अचानक होने वाली बढ़ोतरी पर लगाम लगेगी। इससे आम लोगों को किफायती दरों पर सवारी मिल सकेगी और यात्रा का बजट भी नियंत्रण में रहेगा।
ओला-उबर में पीक टाइम या बारिश में किराया अचानक 2-3 गुना बढ़ जाता है। भारत टैक्सी में किराया स्थिर रखने की कोशिश होगी, ताकि पैसेंजर्स को महंगा न पड़े।
भारत टैक्सी में ड्राइवर्स को कुल किराए का 80% से ज्यादा हिस्सा मिलेगा। ओला-उबर में कमीशन ज्यादा कटता है, जिससे ड्राइवर्स की नेट कमाई कम रहती है।
भारत टैक्सी सरकारी पहल का हिस्सा है, इसलिए ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेशन ज्यादा होगा। ओला-उबर पूरी तरह प्राइवेट कंपनियां हैं।
भारत टैक्सी ऐप में रियल टाइम ट्रैकिंग, 24x7 कस्टमर सपोर्ट, कैश और डिजिटल पेमेंट विकल्प और सेफ्टी फीचर्स जैसे कई आधुनिक विकल्प दिए जाएंगे। इस कैब सर्विस का फोकस फैमिली ट्रैवलर्स, कॉरपोरेट यूजर्स और टूरिस्ट्स पर रहेगा, ताकि हर वर्ग को बेहतर अनुभव मिल सके।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.