
Bharat Vistaar AI For Farmers: अब कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी अपनी पैठ मजबूत करती जा रही है। वैसे भी कई तरह के काम के लिए नई - नई टेक्नोलॉजी आ रही है। इस बीच किसानों के लिए अब नई टेक्नोलॉजी आने लगी है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने किसानों को खेती में मदद करने के लिए एक AI टूल लॉन्च किया है। इसका भारत-विस्तार है। इस टूल के जरिए किसान अपनी मातृभाषा में कई तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इससे हले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह ऐसा AI टूल होगा जो कई भाषाओं में काम करेगा और एग्रीस्टैक पोर्टल्स व ICAR की खेती से जुड़ी जानकारियों को AI से जोड़ देगा। इसके लिए अगले वित्त वर्ष में 150 करोड़ रुपये भी तय किए गए हैं।
भारत- विस्तार किसानों के लिए सरकार की ओर से बनाया गया एक नया डिजिटल साथी प्लेटफॉर्म है। यह AI आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को फोन कॉल, चैटबॉट और आगे चलकर ऐप के जरिए मौसम, मंडी भाव, कीट-रोग, मिट्टी, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं में पात्रता (एलिजिबिलिटी), आवेदन और शिकायत दर्ज कराने जैसी कई सुविधाओं में मदद मिलेगी। अधिकारी कह रहे हैं कि यह किसानों के लिए एक ही डिजिटल जगह होगी, जहां उन्हें सारी जरूरी जानकारी एक साथ मिल जाएगी।
PIB के मुताबिक, पहले चरण में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में शुरू हो रही है। महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों में लाखों किसानों को इसका फायदा मिलेगा। अगले 3 महीनों के भीतर यह तमिल, बंगाली, असमिया और कन्नड़ भाषाओं में मुहैया कराया जाएगा। वहीं अगले 6 महीनों के भीतर यह कुल 11 भाषाओं (हिंदी, अंगेजी और 9 क्षेत्रीय भाषाएं) में उपलब्ध होगा।
किसान इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए वे किसी भी फोन या मोबाइल से 155261 नंबर पर कॉल कर सकते हैं और AI असिस्टेंट ‘भारती’ से सीधे बात कर सकते हैं। साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले किसान भी इसका फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा किसान गूगल प्ले स्टोर से इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट के जरिए भी इसे चला सकते हैं। इसका लिंक कृषि मंत्रालय की वेबसाइट और PM KISAN व PMFBY जैसे ऐप्स पर भी मिलेगा। चाहें तो चैट के जरिए भी सवाल पूछ सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म 24 घंटे काम करेगा, यानी एक डिजिटल फार्मिंग एक्सपर्ट की तरह हर समय मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।
किसान तीन आसान तरीकों से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें पहला मोबाइल ऐप के जरिए – गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध भारत-VISTAAR ऐप डाउनलोड करके। दूसरा वेब इंटरफेस के जरिए जिसमें कृषि मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और लोकप्रिय ऐप्स जैसे PM-KISAN तथा Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) में दिए गए लिंक से। इसके अलावा फोन कॉल के जरिए – 155261 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जुड़ सकते हैं। यहां तक साधारण फीचर फोन से भी आप इससे जुड़ सकते हैं। इस तरह, स्मार्टफोन हो या सामान्य फोन, हर किसान आसानी से भारत-VISTAAR का उपयोग कर सकेगा।
यह प्लेटफॉर्म मशीन लर्निंग की मदद से फसल की सेहत और मौसम से जुड़े निजी अलर्ट भेजेगा। इसे राज्यों के जमीन रिकॉर्ड और स्थानीय कृषि सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही, एग्रीटेक स्टार्टअप्स को इससे जुड़े नए समाधान बनाने का मौका मिलेगा। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://vistaar.da.gov.in देखा जा सकता है, जहां बताया गया है कि इसके माध्यम से 14 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
लॉन्च के समय इसे 10 प्रमुख योजनाओं से जोड़ा गया है, जिनमें PM-KISAN, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY), Soil Health Card Scheme, किसान क्रेडिट कार्ड, Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana, Agriculture Infrastructure Fund योजनाएं शामिल हैं।
मौसम की जानकारी India Meteorological Department (IMD) से और मंडी भाव Agmarknet पोर्टल से जोड़े गए हैं।
“भारती” भारत-VISTAAR का वॉयस-आधारित एआई असिस्टेंट है, जो किसानों से बातचीत कर उनकी भाषा में सवालों के जवाब देता है और आवश्यक कृषि सलाह प्रदान करता है।
किसान प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.