Blinkit ने नया फीचर किया लॉन्च, अब ऑर्डर देने के बाद जोड़ सकेंगे आइटम, नहीं लगेगा एस्क्ट्रा चार्ज

Blinkit New Feature: ब्लिंकिट ने नए फीचर का ऐलान किया है, जिसका मकसद ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं को आसान करना है। इस नए फीचर के जरिए ग्राहक ऑर्डर करने के बाद आइटम्स जोड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें एस्कट्रा चार्ज नहीं देना होगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Dec 2025, 06:17 PM IST
Blinkit New Feature: यूजर्स की मांग पर ब्लिंकिट ने नया फीचर लॉन्च किया है।
Blinkit New Feature: यूजर्स की मांग पर ब्लिंकिट ने नया फीचर लॉन्च किया है।

Blinkit New Feature: देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स कंपनियों का काफी उभार देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों में क्विक डिलीवरी की वजह मेट्रो शहरों के घर-घर में अपनी जगह बना ली है। अब फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के स्वामित्व वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) ने एक नया फीचर का ऐलान किया है। इसके तहत अब ग्राहक ऑर्डर देने के बाद भी नए आइटम अपने ऑर्डर में जोड़ सकते हैं। यह सुविधा तब काम आती है जब आपका ऑर्डर अभी पैकिंग में होता है।

खास बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा और दूसरा ऑर्डर देने की जरूरत भी नहीं होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) ने इस बात की जानकारी दी है। ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “अब आप ऑर्डर करने के बाद और आइटम जोड़ सकते हैं।”

NDTV प्रॉफिट में छपी खबर के मुताबिक, ढींडसा ने आगे कहा कि अब आप ऑर्डर पैक होने के दौरान और आइटम जोड़ सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा और दूसरा ऑर्डर देने की आवश्यकता नहीं होगी।” इस तरह, अगर कस्टमर आखिरी मिनट में कुछ भूल जाते हैं तो उन्हें दूसरा ऑर्डर नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने लिखा, “आप में से कई लोगों ने इसकी मांग की थी, और अब हमने इसे मुमकिन कर दिया है।” इस फीचर को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है, इस बारे में ढींडसा ने यूजर्स से सुझाव भी मांगे हैं।

यह भी पढ़ें | स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत का जलवा, अमेरिका को अक्टूबर में तीन गुना निर्यात

अन्य कंपनियां कर रही हैं विस्तार

बाजार में Blinkit के अलावा अन्य क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी नए फीचर्स पर काम कर रहे हैं। जैसे Zepto ने दो नई सेवाओं का पायलट टेस्ट शुरू किया है। इसमें ‘सुपर मॉल’ (Super Mall) प्रीमियम और हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स के लिए और ‘Zepto Diagnostics’ फार्मा कैटेगरी के तहत इन-ऐप डायग्नोस्टिक सुविधा शामिल है। Swiggy ने भी अपने ग्राहकों के लिए ‘Maxxsaver’ फीचर लॉन्च किया है, जो ऑर्डर साइज बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा Swiggy ने ‘Food on Train’ सर्विस भी शुरू की है, जो फिलहाल 122 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसBlinkit ने नया फीचर किया लॉन्च, अब ऑर्डर देने के बाद जोड़ सकेंगे आइटम, नहीं लगेगा एस्क्ट्रा चार्ज
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसBlinkit ने नया फीचर किया लॉन्च, अब ऑर्डर देने के बाद जोड़ सकेंगे आइटम, नहीं लगेगा एस्क्ट्रा चार्ज