यस बैंक केस में बड़ा मोड़! 12 दिसंबर को खुलेगा 2,796 करोड़ के फ्रॉड का पूरा गेम

यस बैंक और अंबानी समूह की कंपनियों से जुड़े कथित फ्रॉड ट्रांजैक्शन मामले में सीबीआई को राणा कपूर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। कहा जा रहा है कि संदिग्ध लेन-देन से बैंक को बड़ा नुकसान हुआ। कोर्ट अब 12 दिसंबर को आरोपपत्र पर सुनवाई करेगी।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड22 Nov 2025, 01:23 PM IST
यस बैंक केस में नया मोड़, CBI ने राणा कपूर पर मुकदमे की मंजूरी दी
यस बैंक केस में नया मोड़, CBI ने राणा कपूर पर मुकदमे की मंजूरी दी

बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने यस बैंक और अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनियों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन के मामले में बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी प्राप्त कर ली है। यह मामला लंबे समय से चर्चा में था और अब अदालत में सुनवाई की तैयारी हो रही है।

कब होगी सुनवाई?

सीबीआई द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के लिए अदालत ने 12 दिसंबर की तारीख तय की है। इस दिन बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष दोनों की दलीलें सुनी जाएंगी।

क्या है मामला?

जांच एजेंसियों का कहना है कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL), रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), यस बैंक और कपूर परिवार से जुड़ी कंपनियों के बीच हुए कुछ संदिग्ध लेन-देन की वजह से बैंक को करीब 2,796 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इन ट्रांजैक्शनों को धोखाधड़ी बताया जा रहा है।

किन-किन पर लगा है आरोप?

दायर आरोप पत्र में अनिल अंबानी, राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु कपूर, बेटियां राधा कपूर और रोशनी कपूर, साथ ही RCFL और RHFL (जिसे अब Authum Investment & Infrastructure Ltd कहा जाता है) सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

यह मामला बैंकिंग और कॉर्पोरेट जगत में हलचल पैदा कर रहा है। अदालत में सुनवाई के बाद ही साफ होगा कि आगे की कानूनी कार्रवाई किस दिशा में जाएगी। फिलहाल, सीबीआई की मंजूरी और आरोप पत्र ने इस केस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसयस बैंक केस में बड़ा मोड़! 12 दिसंबर को खुलेगा 2,796 करोड़ के फ्रॉड का पूरा गेम
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसयस बैंक केस में बड़ा मोड़! 12 दिसंबर को खुलेगा 2,796 करोड़ के फ्रॉड का पूरा गेम