Dabur-Sesa Merger: 900 करोड़ की मार्केट में एंट्री को तैयार डाबर, सेसा के साथ मर्जर पर BSE ने दिखाई हरी झंडी

Dabur-Sesa Merger: डाबर को Sesa Care मर्जर स्कीम पर BSE से ‘नो एडवर्स ऑब्जर्वेशन’ मिल गया है। कंपनी अब आगे की रेगुलेटरी मंजूरियों का इंतजार कर रही है। Sesa के साथ मर्जर से डाबर को आयुर्वेदिक हेयरकेयर सेगमेंट में बड़ा फायदा मिल सकता है।

Priya Shandilya
अपडेटेड6 Dec 2025, 10:06 AM IST
डाबर-सेसा मर्जर पर BSE ने दी हरी झंडी
डाबर-सेसा मर्जर पर BSE ने दी हरी झंडी

Dabur-Sesa Merger: देश की मशहूर FMCG कंपनी डाबर पिछले कुछ समय से एक बड़े कॉरपोरेट बदलाव की तैयारी में थी। मार्केट में महीनों से चर्चा थी कि कंपनी Sesa Care को खरीदने के बाद उसे अपने बिजनेस में पूरी तरह शामिल करना चाहती है। अब आखिरकार इस दिशा में एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिसने डाबर के इस प्लान को मजबूती दे दी है।

BSE ने दिया ‘नो एडवर्स ऑब्जर्वेशन’ वाला लेटर

डाबर ने बताया कि उसे 4 दिसंबर 2025 को BSE से एक ‘ऑब्जर्वेशन लेटर’ मिला है, जिसमें लिखा है कि एक्सचेंज की ओर से स्कीम को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में Sesa Care में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा था, और मई 2025 में डाबर के बोर्ड ने पूरी मर्जर स्कीम को मंजूरी दे दी थी।

क्या है ये 'ऑब्जर्वेशन लेटर'?

सीधे शब्दों में कहें तो BSE का ऑब्जर्वेशन लेटर एक तरह का क्लीन चिट जैसा डॉक्यूमेंट होता है। BSE किसी भी मर्जर स्कीम को लागू करने से पहले सारे डॉक्यूमेंट, फाइनेंशियल्स और प्रक्रिया की जांच करता है। ‘No adverse observations’ का मतलब है, अब तक की प्रक्रिया में उन्हें कोई खामी या चिंता की बात नहीं दिखी, इसलिए कंपनी अगली रेगुलेटरी मंजूरियों की ओर बढ़ सकती है।

हालांकि, डाबर ने यह भी साफ कहा कि यह मर्जर तभी लागू होगा जब बाकी सभी रेगुलेटरी और स्टैच्यूटरी अप्रूवल्स मिल जाएंगे।

आयुर्वेदिक हेयरकेयर मार्केट में डाबर की बड़ी छलांग

Sesa Care पहले से ही आयुर्वेदिक हेयर ऑयल मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह मार्केट लगभग 900 करोड़ का है। डाबर मानती है कि सेसा के साथ आने से वह हेयरकेयर सेगमेंट में और मजबूत पकड़ बना पाएगी। कंपनी का प्लान है कि वह अपनी मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, आयुर्वेद कैटेगरी की विशेषज्ञता और अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी की मदद से सेसा ब्रांड को तेजी से आगे बढ़ाएगी। कंपनी को इस मर्जर से राजस्व और लागत, दोनों मोर्चों पर फायदा मिलने की उम्मीद है।

मर्जर के बाद कंपनी स्ट्रक्चर में क्या बदलाव होंगे?

जब यह मर्जर पूरी तरह मंजूर हो जाएगा, तो:

Sesa Bangladesh, डाबर की 100% सब्सिडियरी बन जाएगी।

डाबर, सेसा की बची हुई इक्विटी और 49% CRPS के बदले अपने शेयर जारी करेगा।

वैल्यूएशन के हिसाब से इस डील का EV/Sales रेशियो 2.4x और EV/EBITDA रेशियो 19–20x माना गया है, जिसे मार्केट एनालिस्ट्स काफी उचित बता रहे हैं।

ज्ञात हो, शुक्रवार को BSE पर डाबर का शेयर 509.80 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोज से लगभग 0.34% ऊपर था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDabur-Sesa Merger: 900 करोड़ की मार्केट में एंट्री को तैयार डाबर, सेसा के साथ मर्जर पर BSE ने दिखाई हरी झंडी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDabur-Sesa Merger: 900 करोड़ की मार्केट में एंट्री को तैयार डाबर, सेसा के साथ मर्जर पर BSE ने दिखाई हरी झंडी