Air Ticket Price Hike: क्या हवाई टिकट होगा महंगा? दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट को हुआ अरबों का घाटा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

Air Ticket Price Hike: दिल्ली और मुंबई के हवाईअड्डों से सफर करने वाले लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। एयरपोर्ट यूजर्स चार्जेज में 22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है, जिससे हवाई टिकट के दाम बढ़ने की संभावना है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Dec 2025, 12:34 PM IST
हवाई यात्रा हो सकती है महंगी
हवाई यात्रा हो सकती है महंगी

Air Ticket Price Hike: दिल्ली और मुंबई से हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। आईजीआई एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ सकता है।दरअसल दोनों एयरपोर्ट पर यात्रियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्जेज में 22 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। यूजर्स चार्जेज बढ़ने की वजह से हवाई टिकट के दाम में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार TDSAT के हालिया आदेश में एयरपोर्ट के चार्ज कैलकुलेट करने के तरीको को रिवाइज किया गया है। इसके अनुसार दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट को साल 2009 से 2014 तक 50,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

यात्रियों से वसूली जा सकती है रकम

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस घाटे की भरपाई एयपोर्ट ऑपरेटर्स पैसेंजर फीस, लैंडिंग कॉस्ट और पार्किंग से वसूली जाएगी। अगर ऐसा हुआ, दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने वाले लोगों को अब टिकट पर ज्यादा रकम चुकानी होगी। इसके साथ ही अगर किसी ने एयरपोर्ट पर गाड़ी पार्क की, तो उसका चार्ज भी बढ़ा दिया जाएगा।

कहां-कितना बढ़ सकता है चार्ज?

एयरपोर्टयात्री प्रकारमौजूदा UDF चार्ज ( )संभावित नया UDF चार्ज ( )
दिल्ली एयरपोर्टघरेलू यात्री1291,261
दिल्ली एयरपोर्टअंतरराष्ट्रीय यात्री6506,356
मुंबई एयरपोर्टघरेलू यात्री1753,856
मुंबई एयरपोर्टअंतरराष्ट्रीय यात्री61513,495

रिपोर्ट के आने के बाद माना जा रहा है कि हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आ सकती है। ईटी की रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि आदेश की मेरिट चाहे जो भी हो, एयरपोर्ट और एयरलाइंस के बीच लंबी कानूनी लड़ाई में यात्री शिकार नहीं बनने चाहिए। यह यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि रातोरात टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो जाएगी. एयरपोर्ट तो मोनोपॉली वाले ही होते हैं और एयरलाइंस के पास यात्रियों पर चार्ज लगाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसAir Ticket Price Hike: क्या हवाई टिकट होगा महंगा? दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट को हुआ अरबों का घाटा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसAir Ticket Price Hike: क्या हवाई टिकट होगा महंगा? दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट को हुआ अरबों का घाटा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ