
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया की कुछ इंटरनेशनल फ़्लाइट्स के लिए फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया है। ये फ़्लाइट्स 28 फ़रवरी से ईरान और इराक़ के एयरस्पेस के बंद होने की वजह से लंबे रास्तों से जा रही हैं। दो हफ़्ते पहले, इज़रायल और अमेरिका ने ईरान पर मिलिट्री हमले किए थे, जिससे खाड़ी क्षेत्र में एक नया विवाद शुरू हो गया था। तब से, पश्चिम एशियाई एयरस्पेस का एक बड़ा हिस्सा कमर्शियल फ़्लाइट्स के लिए बंद है।
वेस्ट एशिया के ऊपर से गुजरने वाले कई एयरस्पेस बंद हैं, जिसकी वजह से जहाजों को घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे उड़ानों का समय काफी बढ़ गया है। इस इमरजेंसी को देखते हुए विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने एयर इंडिया के लिए एक खास मंजूरी दी है। यह मंजूरी पायलटों की ड्यूटी के घंटों से जुड़ी है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और इससे यात्रियों और क्रू पर क्या असर पड़ेगा।
विमानन की दुनिया में 'FDTL' यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस एक बहुत ही महत्वपूर्ण नियम है। यह तय करता है कि एक पायलट एक बार में कितनी देर तक जहाज उड़ा सकता है और उसे कितनी देर आराम मिलना चाहिए। आमतौर पर थकान से बचने के लिए एक पायलट का फ्लाइंग टाइम 10 घंटे और ड्यूटी पीरियड 12 घंटे तक सीमित होता है। लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से रूट्स इतने लंबे हो गए हैं कि पुराने समय में उड़ान पूरी करना नामुमकिन हो रहा था।
ऐसे में एयर इंडिया ने डीजीसीए से गुहार लगाई थी, जिसे अब अस्थायी तौर पर मंजूरी मिल गई है। डीजीसीए ने कुछ क्रू के लिए उड़ान समय (एफटी) को 10 घंटे से बढ़ाकर 11: 30 घंटे कर दिया गया है। उड़ान ड्यूटी अवधि (एफडीपी) को भी 1.45 घंटे बढ़ाकर 11.45 घंटे कर दिया है। यानी पायलट अब डेढ़ घंटे ज्यादा हवा में रहेंगे।
पायलटों की कुल ड्यूटी का समय, जिसमें उड़ान से पहले और बाद के काम भी शामिल होते हैं, उसे 13 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे 45 मिनट कर दिया गया है। इधर DGCA ने एक शर्त भी रखी है। जिन उड़ानों पर पायलटों को इस विस्तारित ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा, उन क्रू मेंबर्स को 4 घंटे का अतिरिक्त रेस्ट पीरियड दिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लंबी उड़ान के बाद पायलट अच्छी तरह रिकवर कर सकें और अगली ड्यूटी के लिए तैयार हो सकें।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुल मिलाकर 48 उड़ानें (निर्धारित और अतिरिक्त) पश्चिम एशिया के लिए आज संचालित करेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें भारत से संचालित होंगी। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न फ्लाइट संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलोर से एक-एक फ्लाइट संचालित करेगी।
कार्य अवधि तब शुरू होती है जब पायलट अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करता है और तब खत्म होती है जब वह अंतिम उड़ान के इंजन बंद होने के बाद अपनी ड्यूटी समाप्त करता है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में कटौती की है। डीजीसीए ने कहा कि यह छूट पायलटों की सुरक्षा और थकान को ध्यान में रखकर दी गई है, ताकि लंबा मार्ग अपनाने के बावजूद उड़ान संचालन सुरक्षित रूप से किया जा सके।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More