दिवाली की थाली से शॉपिंग कार्ट तक महंगाई का कब्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 7% और मिठाइयां 15% महंगी

Diwali Price Hike: दीवाली और छठ की खरीदारी इस बार आम आदमी को महंगी पड़ रही है। इनपुट लागत में वृद्धि, खराब फसल और माल ढुलाई शुल्क में बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन की खरीदारी महंगी साबित हो रही है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 03:47 PM IST
Diwali Price Hike: सूखे मेवों में पिस्ता सबसे ज्यादा महंगा हुआ है।
Diwali Price Hike: सूखे मेवों में पिस्ता सबसे ज्यादा महंगा हुआ है।

Diwali Price Hike: इस बार दिवाली के मौके पर घर सजाने से लेकर मिठाई और गिफ्ट खरीदने तक, सबकुछ महंगा साबित हो रहा है। दिवाली और छठ की खरीदारी कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। टीवी, एसी जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं पारंपरिक मिठाइयों के दाम भी आसमान छू रही हैं। सूखे मेवों में पिस्ता के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। ऐसे में त्योहार की खरीदारी के लिए लोगों को पहले से ज्यादा बजट बनाना पड़ सकता है।

Advertisement

यह बढ़ोतरी भारत के सबसे बड़े शॉपिंग सीजन के दौरान हो रही है। हालांकि, रिटेलर्स को बिक्री मूल्य में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन बेचे गए उत्पादों की संख्या में उतनी तेजी से बढ़ोतरी के आसार कम नजर आ रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर विजय सेल्स ने इस त्योहारी सीजन में वैल्यू के मामले में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। इसका एक कारण कीमतों में बढ़ोतरी है; वहीं, यूनिट वॉल्यूम में वृद्धि सिंगल डिजिट में रहने की संभावना जताई गई है।

किस्तों में ज्यादा हो रही है खरीदारी

मनीकंट्रोल में छपी खबर के मुताबिक, विजय सेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने कहा कि लोग किस्तों में लोग ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। अब लगभग 70 फीसदी खरीदारी लोग EMI के जरिए कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को आर्थिक बोझ महसूस नहीं होता है। त्योहारी सीजन बहुत अच्छा रहा है। हमें उम्मीद है कि वैल्यू के लिहाज से ग्रोथ डबल डिजिट में रहेगी। वहीं यूनिट वॉल्यूम की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहेगी। ग्राहक अब अधिक समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं।

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक सामान हुए महंगे

हायर, एलजी और ब्लू स्टार जैसी कंज्यूमर ड्यूरेबल निर्माता कंपनियों ने एयर कंडीशनर और टेलीविजन जैसी श्रेणियों में कीमतें लगभग 3-7 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने इसके पीछे इनपुट और कंपोनेंट की लागत में हुई बढ़ोतरी का हवाला दिया है। इधर कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर हैवेल्स इंडिया में नजर आने लगा है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान 5-7 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी की है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब त्योहारों के समय लोग छूट और अन्य ऑफर का इंतजार करते हैं। रिटेल विक्रेताओं का कहना है कि खरीदारी करने से पहले उपभोक्ता उत्पादों की विशेषताओं और कीमतों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

मिठाइयां और सूखे मेवे हुए महंगे

पारंपरिक मिठाइयां और महंगी हो गई हैं, क्योंकि मिठाई बनाने वालों को दूध, खोया, चीनी, मेवे और पैकेजिंग की बढ़ती लागत का सामना करना पड़ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर दुकान चेन के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने दिवाली से पहले कीमतें लगभग 15 फीसदी बढ़ा दी हैं। इससे अब ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मिठाइयों और पारंपरिक मिठाइयों की मांग खत्म नहीं होती है। मिठाइयां ज्यादा महंगी होने की वजह से लोग कम मात्रा में खरीदारी करते हैं।

Advertisement

इधर सूखे मेवे की कीमतों में भी आग लगी हुई है। त्योहारों पर गिफ्ट के तौर पर दिए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसकी वजह ये है कि प्रमुख उत्पादक देशों में फसल खराब हो गई है। बादाम की कीमत पिछले दिवाली के करीब 800 से 900 रुपए प्रति किलो के मुकाबले अब 1,000 से 1,200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, पिस्ता जो पिछले साल करीब 900 रुपए किलो मिल रहा था, अब 1,500 से 2,100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मतलब त्योहारों पर मिठाई का डिब्बा खरीदना इस बार महंगा पड़ सकता है।

बढ़ गए चीनी और दूध के दाम

उत्तर प्रदेश की मंडियों में चीनी की कीमतें पिछले महीने के 4,800 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 5,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गई हैं, जिससे मिठाई बनाने वालों पर लागत का बोझ और बढ़ गया है। दूध की कीमतें भी बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते, कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

Advertisement

हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर और मैरिको जैसी FMCG कंपनियों ने इस साल की शुरुआत में कीमतों में बढ़ोतरी की, ताकि इनपुट लागत में हुई वृद्धि की भरपाई की जा सके। इससे रोजमर्रा के पैक्ड उपभोक्ता उत्पादों पर होने वाला खर्च बढ़ गया है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या...Read More

होमबिजनेसदिवाली की थाली से शॉपिंग कार्ट तक महंगाई का कब्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 7% और मिठाइयां 15% महंगी
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App