ED ने रिलायंस पावर के फर्जी बैंक गारंटी मामले की तीसरी गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला

ED Action on Anil Ambani: ईडी ने रिलायंस पावर के फर्जी बैंक गारंटी मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 11:42 AM IST
अनिल अंबानी (फाइल फोटो)
अनिल अंबानी (फाइल फोटो)

Reliance Power News: बिजनेसमैन अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के खिलाफ फर्जी बैंक गारंटी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीसरी गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी 68 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अमर नाथ दत्ता नाम के शख्स को धन शोधन निवावरण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गुरुवार को हिरासत में लिया गया।

अब तक इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

ईडी ने गिरफ्तार के बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिनों के लिए रिमांड में भेजा गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस जांच के तहत रिलायंस पावर के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अशोक कुमार पाल और ओडिशा स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक नामक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पार्थ सारथी बिस्वाल को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

यह मामला लिस्टिंग कंपनी रिलायंस पावर की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड की ओर से सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SESI) को जमा की गई 68.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी से जुड़ा है। यह ईडी की जांच में फर्जी पाया गया। यह कंपनी पहले महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी।

यह भी पढ़ें | Studds Accessories के शेयरों ने दी कमजोर लिस्टिंग, निवेशकों को 3.4% का नुकसान

ED ने लगाया था ये आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि बिस्वाल ट्रेडलिंक बिजनेस ग्रुप के लिए ‘फर्जी’ बैंक गारंटी उपलब्ध कराने का गिरोह चलाती थी। रिलायंस ग्रुप ने पहले कहा था कि अनिल अंबानी ‘बॉर्ड ऑफ रिलायंस पावर लिमिटेड में 3.5 साल से ज्यादा समय से नहीं हैं और उनका इस मामले से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है।’

2024 में दर्ज हुआ था मामला

धन शोधन का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने नवंबर 2024 में दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि बिस्वाल ट्रेडलिंक आठ प्रतिशत कमीशन पर ‘फर्जी’ बैंक गारंटी जारी करने में शामिल थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessED ने रिलायंस पावर के फर्जी बैंक गारंटी मामले की तीसरी गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला
More
बिजनेस न्यूज़BusinessED ने रिलायंस पावर के फर्जी बैंक गारंटी मामले की तीसरी गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला