Exim Bank Q2 Export Report: भारत की एक्सपोर्ट पावर बढ़ी! दूसरी तिमाही में $131 अरब के पार जा सकता है निर्यात

Exim Bank Report: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत का वस्तु निर्यात 17.6% बढ़कर $131.2 अरब पहुंचने का अनुमान है। जानिए एग्जिम बैंक के ताजा आंकड़े।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड12 Aug 2026, 03:31 PM IST
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारतीय सामानों की बढ़ी मांग
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारतीय सामानों की बढ़ी मांग

Exim Bank Q2 Export Report: भारत के निर्यात-आयात बैंक (एग्जिम बैंक) ने अनुमान लगाया है कि देश का कुल वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 131 अरब डॉलर के पार पहुंच जायेगा। एग्जिम बैंक की बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में वस्तु निर्यात 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

हर तिमाही में एग्जिम बैंक जारी करती है आंकड़े

इस अवधि में गैर-तेल निर्यात में 20.3 प्रतिशत और गैर-तेल तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात में 20.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। गैर-तेल निर्यात 113.8 प्रतिशत और गैर-तेल तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 105.8 अरब डॉलर रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें | डिफेंस कंपनी का मुनाफा 1,589 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी उछाल, शेयर 3% चढ़े

कुल वस्तु निर्यात, गैर-तेल निर्यात तथा गैर-तेल एवं गैर-रत्न-आभूषण निर्यात की वृद्धि का अनुमान एग्जिम बैंक द्वारा प्रत्येक तिमाही में जारी किया जाता है। ये अनुमान संबंधित तिमाही के लिए मई, अगस्त, नवंबर और फरवरी के पहले पखवाड़े में जारी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या 8वें वेतन आयोग ने सबमिट कर दी अपनी रिपोर्ट? लोकसभा से सरकार ने दिया अपडेट

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मिली मजबूती

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात में यह बढ़ोतरी निर्यात बाजारों के भौगोलिक विविधीकरण में वृद्धि तथा प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के साथ हाल में किये गये व्यापार समझौतों से उत्पन्न अनुकूल संभावनाओं के कारण संभव होगी।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी, जानें 22k और 24k का ताजा भाव

इसके अलावा, साझेदार देशों में मजबूत मांग भी देश के निर्यात को समर्थन दे रही है। एग्जिम बैंक का कहना है कि देश का निर्यात परिदृश्य सकारात्मक है। इसे घरेलू विनिर्माण के निरंतर विस्तार और विनिमय दर में होने वाले बदलावों से गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय कॅमोडिटी बाजारों में अस्थिरता नकारात्मक जोखिम बने हुए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसExim Bank Q2 Export Report: भारत की एक्सपोर्ट पावर बढ़ी! दूसरी तिमाही में $131 अरब के पार जा सकता है निर्यात
More