Flipkart: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। छुट्टियों में हवाई सफर कर सकते हैं। इसका पूरा खर्च ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट उठाएगी। इससे आप फैमिली ट्रिप आसानी से बना सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट (Flipkart) और एयर इंडिया (Air India) के बीच हाल ही में एक पार्टनरशिप हुई है। इससे आप Flipkart में शॉपिंग के बदले मिलने वाले SuperCoins को Air India के Maharaja Club Points में बदल सकते हैं।
महाराजा क्लब, एयर इंडिया का फ़्रीक्वेंट फ़्लायर प्रोग्राम (FFP) है। इससे हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अवार्ड सीट, केबिन अपग्रेड और भी बहुत कुछ सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। 30 मार्च 2026 को, महाराजा क्लब ने Flipkart SuperCoins को पॉइंट्स बदलने वाले पार्टनर के तौर पर जोड़ने का ऐलान किया है।
इस पार्टनरशिप के तहत कोई भी Flipkart मेंबर अपना SuperCoins 5:2 के रेशियो में Maharaja Club अकाउंट में ट्रांसफर कर सकता है. इसका मतलब है कि 5 Flipkart SuperCoins, 2 महाराजा पॉइंट्स में बदल जाएंगे।
जानिए क्या है महाराजा क्लब
इस पार्टनरशिप के तहत, कोई भी Flipkart सदस्य अपने Flipkart SuperCoins को 5:2 के अनुपात में महाराजा क्लब में ट्रांसफ़र कर सकता है। इसका मतलब है कि 5 Flipkart SuperCoins, 2 महाराजा पॉइंट्स में बदल जाएंगे। महाराजा पॉइंट्स में बदलने के लिए किसी भी सदस्य के पास कम से कम 50 Flipkart SuperCoins होने चाहिए।
इसके बाद, पॉइंट्स बदलने की अनुमति सिर्फ़ 50 SuperCoins के गुणकों में ही होगी। ट्रांसफर किए गए पॉइंट्स आपके Maharaja Club Accounts 193 वर्किंग डेज में दिखने लगेंगे। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि एक बार Maharaja Club अकाउंट में जमा हो जाने के बाद Maharaja Points को वापस Flipkart SuperCoins में नहीं बदला जा सकता।