फ्लिपकार्ट ने उबर से मिलाया हाथ, अब रोजाना की राइड्स पर मिलेंगे सुपरकॉइन्स

फ्लिपकार्ट और उबर ने फ्लिपकार्ट के सुपरकॉइन्स रिवॉर्ड प्रोग्राम को उबर की मोबिलिटी सेवाओं में इंटीग्रेट करने के लिए पार्टनरशिप की है। ऐसे में फ्लिपकार्ट यूज़र्स अब मान्य उबर राइड्स पर 4 फीसदी तक सुपरकॉइन्स कमा सकेंगे। इन रिवॉर्ड्स को फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में कहीं भी रिडीम कर सकते हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड15 Apr 2026, 06:25 PM IST
इस पहल का मकसद सुपरकॉइन्स की उपयोगिता को बढ़ाना है।
इस पहल का मकसद सुपरकॉइन्स की उपयोगिता को बढ़ाना है।

ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने बुधवार को एक पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इसके तहत फ्लिपकार्ट (Flipkart) के सुपरकॉइन्स (SuperCoins) रिवॉर्ड प्रोग्राम को Uber की मोबिलिटी सेवाओं में इंटीग्रेट किया जाएगा। इसका मकसद यूजर्स को रोजमर्रा की सेवाओं में अतिरिक्त लाभ देना और दोनों प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता बढ़ाना है। इस पहल के तहत यूज़र्स अब हर मान्य उबर राइड पर सुपरकॉइन्स (SuperCoins) कमा सकेंगे।

यह पहल सुपरकॉइन्स को एक लाइफस्टाइल लॉयल्टी प्रोग्राम के रूप में आगे बढ़ाती है, जिससे यूज़र्स अपनी रोजमर्रा की यात्रा के दौरान भी रिवॉर्ड्स कमा सकेंगे। यह कदम फ्लिपकार्ट के उस विजन को मजबूत करता है जिसमें वह भारत में एक व्यापक लॉयल्टी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं, उबर के लिए यह साझेदारी रोज़ाना की मोबिलिटी में अतिरिक्त वैल्यू जोड़ती है।

4 फीसदी तक सुपरकॉइन्स कमा सकेंगे

यूज़र्स अपने Flipkart और Uber अकाउंट को लिंक करके, हर योग्य Uber राइड पर अपने किराए का 4 फीसदी सुपरकॉइन्स के रूप में कमा सकते हैं। इन रिवॉर्ड्स की सीमा प्रति ट्रिप 150 कॉइन्स तक सीमित है, हालांकि कुल मिलाकर कमाई की कोई सीमा नहीं है। ये सुपरकॉइन्स सीधे यूज़र के फ्लिपकार्ट अकाउंट में क्रेडिट होंगे और इन्हें फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम जैसे फ्लिपकार्ट मिनट्स, क्लियरट्रिप और अन्य पार्टनर ऑफ़र्स पर रिडीम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | मार्च में थोक महंगाई 3.88% पर पहुंची, 3 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

इस सहयोग के तहत सीमित समय के लिए विशेष इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। नए उबर यूजर्स या वे यूज़र्स जिन्होंने पिछले 84 दिनों में ऐप का इस्तेमाल नहीं किया है, वे अकाउंट लिंक करने के 28 दिनों के भीतर अपनी पहली राइड पूरी करने पर 150 बोनस सुपरकॉइन्स कमा सकते हैं।

अतिरिक्त बोनस सुपरकॉइंस का भी मिलेगा विकल्प

इसके अलावा, जो यूजर्स 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच अपने फ्लिपकार्ट और उबर अकाउंट लिंक करते हैं। उन्हें 28 दिनों के भीतर अपनी पहली राइड पूरी करने पर अतिरिक्त 50 बोनस सुपरकॉइन्स भी मिलेगा। इस पार्टनरशिप पर फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट गौरव अरोड़ा ने कहा कि सुपरकॉइन्स अब रोजमर्रा के इस्तेमाल के कई क्षेत्रों में एक व्यापक रिवॉर्ड प्रोग्राम के रूप में विकसित हो रहा है।

मोबिलिटी इसका एक स्वाभाविक विस्तार है, और उबर के साथ यह साझेदारी हमें ग्राहकों के रोज़ाना के लेनदेन के साथ और अधिक सहज रूप से जुड़ने का अवसर देती है। आने वाले समय में हम सुपरकॉइन्स को अलग-अलग श्रेणियों में विस्तार देते रहेंगे, ताकि पूरे इकोसिस्टम में यूज़र्स की भागीदारी और जुड़ाव को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें | जल्द शुरू होगी फ्लिप्कार्ट की सेल, सामानों पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद

वहीं उबर इंडिया के डायरेक्टर अर्नब कुमार का कहना है कि उबर में हमारा फोकस रोज़मर्रा की मोबिलिटी को यूजर्स के लिए और अधिक सहज और बेहतर बनाना है। फ़्लिपकार्ट के साथ इस साझेदारी से राइडर्स को सरल और सहज तरीके से अतिरिक्त लाभ हासिल करने में मदद मिलेगी।

दोनों कंपनियों को क्या मिलेगा फायदा

इस साझेदारी से फ्लिपकार्ट को अपने SuperCoins प्रोग्राम को और विस्तार देने का मौका मिलेगा, जबकि Uber अपने यूजर्स को अतिरिक्त वैल्यू देकर प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल कर सकता है। Flipkart के पास 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और वह 80 से अधिक कैटेगरी में 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑफर करता है। वहीं Uber भारत के 125 से ज्यादा शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसफ्लिपकार्ट ने उबर से मिलाया हाथ, अब रोजाना की राइड्स पर मिलेंगे सुपरकॉइन्स
More