दिसंबर के पहले दो हफ्तों में FPI ने कैपिटल मार्केट से निकाले 24,936 करोड़, जानिए माजरा

रुपये की गिरावट के कारण विदेशी निवेशक एफपीआई भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इस साल अब तक 70,187 करोड़ रुपये निकाले गए हैं, जिसमें दिसंबर के पहले दो हफ्तों में 24,936 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
अपडेटेड14 Dec 2025, 12:49 PM IST
विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच भी घरेलू निवेशक सहारा बने हुए हैं।
विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच भी घरेलू निवेशक सहारा बने हुए हैं।

मुंबई: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले दो हफ्तों में भारतीय पूंजी बाजार से करीब 24,936 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।

यह भी पढ़ें | चावल-गेहूं में रही तेजी,खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव, चावल में छाई नरमी

सीडीएसएल के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में एफपीआई ने कुल मिलाकर 17,955 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसके अलावा उन्होंने 7,585 करोड़ रुपये के डेट यानी बॉन्ड भी बेच दिए। हालांकि, हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट में उन्होंने 191 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया और म्यूचुअल फंड में भी 270 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-एनसीआर में छाई घने स्मॉग की चादर, गंभीर श्रेणी में बना हुआ है AQI

दो महीने लगातार खरीदारी करने के बाद अब एफपीआई ने बाजार में बिकवाली शुरू की है। नवंबर में उन्होंने 4,114 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

यह भी पढ़ें | अक्षय खन्ना ने क्यों नहीं की शादी? एक्टर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, जानें वजह

बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपये की लगातार गिरावट की वजह से एफपीआई अपना पैसा निकाल रहे हैं। जब देश की मुद्रा कमजोर होती है, तो विदेशी निवेशकों का पैसा निकालना आम बात मानी जाती है।

पूरे इस साल में अब तक एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार से कुल 70,187 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में हुई है। साल भर में एफपीआई ने 1,55,448 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटदिसंबर के पहले दो हफ्तों में FPI ने कैपिटल मार्केट से निकाले 24,936 करोड़, जानिए माजरा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटदिसंबर के पहले दो हफ्तों में FPI ने कैपिटल मार्केट से निकाले 24,936 करोड़, जानिए माजरा