Google Layoff: गूगल में नौकरियों का पतझड़, 100 कर्मचारियों की चली गई नौकरी, जानिए क्यों

Google Layoff: आमतौर पर कई लोगों का सपना होता है कि वो गूगल में नौकरी है। लेकिन गूगल में इन दिनों नौकरियों का पतझड़ शुरू है। इस हफ्ते कंपनी ने अपने क्लाउड यूनिट से करीब 100 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसकी वजह

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड2 Oct 2025, 02:57 PM IST
Google Layoff: गूगल अपनी लागत घटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ा रहा है।
Google Layoff: गूगल अपनी लागत घटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ा रहा है।

Google Layoff: दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (Google) से एक बड़ी खबर सामन आई है। गूगल ने एक बार फिर से कई लोगों को नौकरी से बाहर करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट े मुताबिक, कंपनी ने अपने क्लाउड डिवीजन से करीब 100 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अपनी लागत घटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ा रहा है। ये वो कर्मचारी हैं, जो मुख्य रूप से डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस रिसर्च से जुड़े हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने कुछ अन्य टीमों के कर्मचारियों को भी जाने के लि कह दिया है। लाइवमिंट स्वतंत्र रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं कर सका। अगर गूगल कोई बयान जारी करता है, तो इस लेख में एक अपडेट कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, उन्हें अक्सर सर्वे और डेटा रिसर्च करने और उन्हें प्रोडक्ट डेवलपमेंट जैसे काम दिए जाते थे।

नौकरियों में कटौती के बावजूद गूगल का क्लाउड बिजनेस चल रहा है अच्छा

यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब गूगल क्लाउड लगातार रिकॉर्ड वित्तीय नतीजे दे रहा है। इस डिवीजन ने 2025 की दूसरी तिमाही में 13.6 अरब डॉलर की कमाई की, जो पिछले साल की तुलना में 32 फीसदी की बढ़ोतरी है और ऑपरेटिंग इनकम 2.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | FDI के नियमों में बदलाव की तैयारी, बढ़ सकते हैं विदेशी निवेशक

AI पर बढ़ा गूगल का फोकस

गूगल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कंपनी तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में कदम बढ़ा रही है। साल 2025 की शुरुआत से ही कंपनी अमेरिका में स्थित अपने कई यूनिट्स में कर्मचारियों को स्वैच्छिक रिटायरमेंट पैकेज ऑफर कर रही है। कंपनी ने छोटी टीमों में काम करने वाले करीब एक तिहाई मैनेजर को भी नौकरी से निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें | अब कंपनियों को मर्जर और अधिग्रहण के लिए बैंकों से मिलेगा लोन, RBI ने दी मंजूरी

मई 2025 में 200 लोगों की हुई थी छंटनी

गूगल पहले भी कई टीमों से कर्मचारियों को बाहर कर चुका है। कुछ प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी में नई नौकरी पाने के लिए दिसंबर की शुरुआत तक का समय दिया गया है। एक पूर्व कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया कि उनके पास O-1 वीजा है, जिसके अनुसार उन्हें 60 दिनों के अंदर नई नौकरी मिलनी चाहिए, वरना उन्हें अमेरिका छोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें | इन बड़ी कंपनियों में आ सकता है छंटनी का तूफान

बता दें कि गूगल ने मई 2025 में भी करीब 200 कर्म‍ियों की छंटनी की थी। कुल मिलाकर Google में यह छंटनी कम से कम दो अलग-अलग चरणों में हुई और बिना किसी पूर्व सूचना के की गई। Google ने अपनी छंटनी के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessGoogle Layoff: गूगल में नौकरियों का पतझड़, 100 कर्मचारियों की चली गई नौकरी, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़BusinessGoogle Layoff: गूगल में नौकरियों का पतझड़, 100 कर्मचारियों की चली गई नौकरी, जानिए क्यों
OPEN IN APP