GST Collection January 2026: बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन में 6.2% की बढ़ोतरी, 1.93 लाख करोड़ के पार

GST Collection Data: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करने वाली है। इस बीच जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6.2% अधिक है। यह दिसंबर के 1.75 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। कुल ‘रिफंड’ में 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 Feb 2026, 11:13 AM IST
GST Collection Data:  जनवरी में शुद्ध माल एवं सेवा कर राजस्व में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई
GST Collection Data: जनवरी में शुद्ध माल एवं सेवा कर राजस्व में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई

GST Collection Data: बजट 2026 से पहले जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी रेवेन्यू का कलेक्‍शन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस साल जनवरी में सरकार की सकल जीएसटी वसूली (Gross GST Collection) 1,93,384 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल जनवरी के 1,82,094 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी है। इससे एक महीने पहले यानी दिसंबर 2025 में जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी की दर 6.1% रही थी।

कुल ‘रिफंड’ में 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 22,665 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में शुद्ध माल एवं सेवा कर राजस्व में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह करीब 1.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लगातार कंप्लायंस और खपत की मज़बूती के संकेत मिल रहे हैं। सेस कलेक्शन, (जो कि अब ज्यादातर तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स से आता है) उसमें तेजी से गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें | 17.4 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, अब ई-वे बिल और ई-सील से टैक्स सिस्टम कितना बदलेगा

जनवरी में सेस रेवेन्यू 5,768 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 13,009 करोड़ रुपये था। बता दें, हाल ही में ऑटोमोबाइल और तंबाकू प्रोडक्ट्स सहित लग्जरी, सिन और डीमेरिट गुड्स की एक बड़ी लिस्ट पर कंपनसेशन सेस लगाया गया था।

रेवेन्यू में इजाफा

ग्रॉस कलेक्शन में बढ़ोतरी तब हुई जब इस महीने रिफंड 3.1 प्रतिशत घटकर 22,665 करोड़ रुपये हो गया है। इससे नेट GST रेवेन्यू 7.6 फीसदी बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आंकड़ों पर करीब से नजर डालने पर घरेलू और इंपोर्ट से जुड़े टैक्स के बीच बड़ा अंतर दिखता है। घरेलू ट्रांजैक्शन से ग्रॉस GST कलेक्शन मामूली 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वही जनवरी में इंपोर्ट से रेवेन्यू 10.1 फीसदी बढ़कर 52,253 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें | GST Collection Dec 2025: GST कलेक्शन में 6% का उछाल

दिसंबर में कितना रहा GST कलेक्शन

दिसंबर 2025 में भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स या जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) दिसंबर 2024 के 1,64,556 करोड़ रुपये की तुलना में 6.1% बढ़कर 1,74,550 करोड़ रुपये पर था। GST रिफंड सालाना आधार पर 30.9 फीसदी बढ़कर 28,980 करोड़ रुपये हो गया था। दिसंबर 2025 में कुल घरेलू GST रेवेन्यू 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि इंपोर्ट से टैक्स 19.7 फीसदी बढ़कर 51,977 करोड़ रुपये हो गया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसGST Collection January 2026: बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन में 6.2% की बढ़ोतरी, 1.93 लाख करोड़ के पार
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसGST Collection January 2026: बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन में 6.2% की बढ़ोतरी, 1.93 लाख करोड़ के पार