GST Price Cut on Maruti Cars: Alto से Brezza तक, मारुति की इन गाड़ियों पर ₹1.29 लाख तक की छूट! ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए

Maruti Suzuki GST Rates: अगर आप मारुती की गाड़ी घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। यह बढ़िया मौका है। मारुति सुज़ुकी ने अपनी कारों के कुछ मॉडल्स पर 1.29 लाख तक की कटौती की है। लेकिन ये रिवाइज्ड प्राइस सिर्फ कुछ समय के लिए ही है और साल खत्म होने से पहले फिर से बदल सकते हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Sep 2025, 06:37 PM IST
मारुती सुजुकी की कारों में  <span class='webrupee'>₹</span>1.29 लाख तक की कटौती, ऑफर सीमित समय के लिए।
मारुती सुजुकी की कारों में ₹1.29 लाख तक की कटौती, ऑफर सीमित समय के लिए।(Mint)

GST Price Cut on Maruti Suzuki Cars: त्योहारी सीजन से पहले GST दरों में हुए बड़े बदलावों ने आम जनता को काफी राहत दी है। जहां एक ओर खाने-पीने के उत्पादों की कीमतें कम हुई है, वहीं दूसरी ओर ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी इसका फायदा मिला है। पिछले दिनों टाटा मोटर्स, महिंद्रा समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनीज ने अपनी गाड़ियों की कीमत घटाई थी। इस लिस्ट में मारुती सुजुकी का भी नाम शामिल है। हाल ही में मारुती सुजुकी ने ऐलान किया कि संशोधित जीएसटी दरों का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलेगा और अब नई कीमत 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी।

मारुति की कारों पर जबरदस्त छूट, लेकिन ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए!

ऐसे में इस फेस्टिव सीजन अगर आप मारुती की गाड़ी घर लाना चाहते हैं तो यह सही समय है। मारुति सुज़ुकी ने अपनी कई कारों की कीमतों में कटौती की है। कुछ मॉडल्स पर तो 1.29 लाख तक की बचत हो रही है। लेकिन ये रिवाइज्ड प्राइस सिर्फ कुछ समय के लिए ही है और साल खत्म होने से पहले फिर से बदल सकते हैं। इससे पहले कि ऑफर खत्म हो जाए आइए जानते हैं मारुति की टॉप 5 कारें जिनकी कीमतों में कटौती हुई है।

Maruti Suzuki S-Presso

S-Presso की कीमतों में 1.29 लाख तक की भारी कटौती की गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत 3.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। ये छोटी सिटी कार की सुविधा और SUV जैसी ऊंची ग्राउंड क्लियरेंस का बढ़िया कॉम्बिनेशन है। पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आती है।

Maruti Suzuki Brezza

Brezza, मारुति की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है। इसकी कीमत 1.12 लाख कम हुई है और अब 8.25 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों में मिलती है और सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में इसका अच्छा दबदबा है।

Maruti Suzuki Fronx

Fronx को 1.12 लाख की छूट मिली है। अब इसकी शुरुआती कीमत 6.84 लाख (एक्स-शोरूम) है। ये Baleno पर बेस्ड है लेकिन इसका लुक एकदम क्रॉसओवर जैसा है। मारुति की लाइनअप में ये इकलौती कार है जिसमें टर्बो इंजन का ऑप्शन भी मिलता है।

Maruti Suzuki Alto K10

Alto K10 मारुति की सबसे सस्ती कार है। अब इसकी कीमत 1.07 लाख कम हो गई है और 3.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। फोर-व्हीलर गाड़ी लेने की सोच रहे लोगों के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

Grand Vitara में 1.07 लाख की कटौती की गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत 10.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू है। Toyota के साथ मिलकर बनी ये SUV पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, CNG और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन में आती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGST Price Cut on Maruti Cars: Alto से Brezza तक, मारुति की इन गाड़ियों पर ₹1.29 लाख तक की छूट! ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीGST Price Cut on Maruti Cars: Alto से Brezza तक, मारुति की इन गाड़ियों पर ₹1.29 लाख तक की छूट! ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए