India's Top philanthropist: अंबानी, अडानी नहीं बल्कि ये हैं भारत के सबसे बड़े दानवीर, दान की रकम जान उड़ जाएंगे होश

India's Top philanthropists List: HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर लगातार चौथी बार भारत के सबसे बड़े दानवीर बने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने FY25 में 2,708 करोड़ दान किए हैं। जानिए भारत के सबसे बड़े दानवीरों में किन-किन लोगों का नाम है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Nov 2025, 08:27 PM IST
शिव नादर फिर बने भारत के सबसे बड़े दानवीर
शिव नादर फिर बने भारत के सबसे बड़े दानवीर(Mint)

Shiv Nadar India's Top philanthropist: कहते हैं, समाज को लौटाना ही असली सफलता है। इसी सोच के साथ HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर एक बार फिर देश के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। एडलगिव और हुरुन फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2025 के मुताबिक, शिव नादर और उनके परिवार ने पिछले साल 2,708 करोड़ दान किए हैं।

हर दिन 7.4 करोड़ का दान

शिव नादर ने साल 2025 में औसतन हर दिन 7.4 करोड़ दान किए। 80 साल के इस उद्योगपति ने लगातार चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में उन्होंने कुल 10,122 करोड़ की राशि समाजसेवा में दी है।

शिक्षा और संस्कृति पर खास ध्यान

नादर का ज्यादातर दान शिक्षा के क्षेत्र में जाता है। 1994 में उन्होंने शिव नादर फाउंडेशन की स्थापना की थी, जिसके जरिए शिव नादर यूनिवर्सिटी और विद्याग्यान जैसे संस्थान चलाए जाते हैं। उनका उद्देश्य है भारत के हर युवा को बेहतर शिक्षा और अवसर मिलें।

दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 626 करोड़ दान देकर दूसरा स्थान हासिल किया है, जो पिछले साल की तुलना में 54% ज्यादा है। उनकी Reliance Foundation ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण और आपदा प्रबंधन जैसे काम करती है। वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने FY25 में 386 करोड़ दान किए, जो पिछले साल से 17% की बढ़ोतरी है। अडाणी फाउंडेशन की प्राथमिकता भी शिक्षा और सामुदायिक विकास है।

टॉप 10 दानवीरों की लिस्ट

एडलगिव-हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2025 के अनुसार, भारत के टॉप 10 दानवीर इस प्रकार हैं:

रैंकनामदान ( करोड़ में)
1शिव नादर एवं परिवार2,708
2मुकेश अंबानी एवं परिवार626
3बजाज परिवार446
4कुमार मंगलम बिड़ला एवं परिवार440
5गौतम अडाणी एवं परिवार386
6नंदन निलेकणी365
7हिंदुजा परिवार298
8रोहिणी निलेकणी204
9सुधीर और समीर मेहता189
10सायरस पूनावाला एवं आदर पूनावाला173

शिक्षा बना सबसे बड़ा बदलाव का जरिया

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा दान शिक्षा के क्षेत्र में हुआ है, इसके बाद स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ प्रोग्राम्स को प्राथमिकता दी गई। यह साफ दिखाता है कि भारत के शीर्ष उद्योगपति अब सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि समाज निर्माण पर भी जोर दे रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessIndia's Top philanthropist: अंबानी, अडानी नहीं बल्कि ये हैं भारत के सबसे बड़े दानवीर, दान की रकम जान उड़ जाएंगे होश
More
बिजनेस न्यूज़BusinessIndia's Top philanthropist: अंबानी, अडानी नहीं बल्कि ये हैं भारत के सबसे बड़े दानवीर, दान की रकम जान उड़ जाएंगे होश
OPEN IN APP