Best Business Idea: 15000 रुपये में कैसे शुरू करें मोमोज का बिजनेस? समझिए लागत से कमाई तक का पूरा गणित

कम बजट में मोमोज का बिजनेस शुरू करना फायदेमंद है। अगर आप 15,000 रुपये से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये मुनाफे का सौदा हो सकता है। 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Aug 2026, 01:05 PM IST
15000 में शुरू करें मोमोज का बिजनेस
15000 में शुरू करें मोमोज का बिजनेस

How to Start Momos Business: अगर आप भी एक फूड बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, लेकिन बजट थोड़ा टाइट है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जो कम बजट में ही मुनाफा दे सकता है। फास्ट फूड बिजनेस में मोमोज की मांग काफी अधिक है। बच्चे हों या बुजुर्ग, मोमोज हर उम्र के वर्ग की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। यदि आपके पास बजट की कमी है, तो आप मात्र 15,000 रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ मोमोज का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

15000 रुपये के बिजनेस में आप किराए पर दुकान, तो नहीं ले पाएंगे। इसलिए आपको मोमोज स्टॉल लगाकर बेचने होंगे। आप किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके, बाजार, कॉलेज/कोचिंग सेंटर के पास, बस स्टैंड या मुख्य सड़क के किनारे अपनी स्टॉल लगा सकते हैं।

15,000 रुपये का पूरा बजट ब्रेकअप

सामान / खर्च का नामअनुमानित लागत ( ₹)विवरण
मोमोज स्टीमर (Momo Steamer) ₹2,500 - ₹3,0003 या 4 लेयर वाला एल्युमिनियम या एसएस स्टीमर
गैस सिलेंडर और बर्नर (गैस चूल्हा) ₹3,500 - ₹4,000कमर्शियल बर्नर और गैस सिलेंडर डिपोजिट/रिफिल
फोल्डिंग टेबल / छोटा स्टॉल सेटअप ₹2,500 - ₹3,000पोर्टेबल फोल्डिंग टेबल या लकड़ी का बोर्ड सेटअप
बर्तन और अन्य सामान ₹1,500 - ₹2,000बाउल, चिमटा, चटनी कंटेनर, कटिंग बोर्ड, चाकू
डिस्पोजेबल सामान (पैकिंग) ₹1,000पेपर प्लेट, टिशू पेपर, चम्मच, पैकिंग पन्नी
कच्चा माल (Raw Material) ₹1,500 - ₹2,000मैदा, सब्जियां (पत्तागोभी, गाजर, प्याज), सोयाबीन, मसाले, चटनी का सामान
कुल शुरुआती लागत ₹13,500 - ₹15,000बिजनेस पूरी तरह तैयार
यह भी पढ़ें | AI सेक्टर में भी Layoffs का डर, सर्वे में चौंकाने वाला खुला

कैसे शुरू करें मोमोज का बिजनेस?

मोमोज का बिजनेस शुरू में मुनाफा उस वक्त आएगा, जब मोमोज की मांग बढ़ेगी। ऐसे में आपको सबसे पहले एक ऐसी जगह की तलाश करनी है, जो काफी भीड़ वाली हो।

  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास
  • कोचिंग, मंडी या हॉस्टल एरिया
  • शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर
  • लोकल फूड मार्केट्स

जगह मिलने के बाद अपको मेन्यू तैयार करना है। ध्यान रहे कि आपका बजट कम है, तो शुरुआत में बहुत अधिक वेराइटी रखने के बजाय केवल लोकप्रिय मोमोज से शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी के भाव थमे, खरीदारी से पहले जानें दिल्ली से हैदराबाद तक 22&24k के रेट
  • वेज मोमोज
  • सोया मोमोज
  • पनीर मोमोज
  • चिकन मोमोज

इसके अलावा आपको सबसे ज्यादा मोमोज की चटनी पर फोकस करना होगा। मोमोज के बिजनेस में चटनी का सबसे बड़ा रोल है। उसकी लाल तीखी चटनी और सफेद मेयोनेज मोमोज के टेस्ट को काफी बढ़ा देती है।अगर आपकी चटनी का स्वाद लाजवाब है, तो ग्राहक दोबारा आपके स्टॉल पर जरूर आएंगे।

लागत और कमाई का पूरा गणित

विवरण (Particulars)वेज स्टीम मोमोज (Veg Steam)पनीर मोमोज (Paneer Momos)फ्राइड / कुरकुरे मोमोज (Fried/Kurkure)कुल रोजाना योग (Total Daily)
1 प्लेट की लागत (Making Cost) ₹10 ₹18 ₹2048
1 प्लेट की बिक्री कीमत (Selling Price) ₹35 ₹50 ₹60145
प्रति प्लेट शुद्ध लाभ (Profit/Plate) ₹25 ₹32 ₹4097
अनुमानित रोजाना बिक्री (Daily Sales)50 प्लेट25 प्लेट15 प्लेट90 प्लेट / दिन
रोजाना कुल बिक्री / आय (Gross Revenue) ₹1,750 ₹1,250 ₹900 ₹3,900
कच्चे माल का रोजाना खर्च (Raw Material Cost) ₹500 ₹450 ₹300 ₹1,250
गैस, पैकिंग व अन्य रोजाना खर्च (Other Expenses) ₹150 ₹100 ₹100 ₹350
कुल रोजाना खर्च (Total Daily Expenses) ₹650 ₹550 ₹400 ₹1,600
रोजाना शुद्ध मुनाफा (Daily Net Profit) ₹1,100 ₹700 ₹500 ₹2,300 / दिन
मासिक शुद्ध मुनाफा (Monthly Profit - 30 दिन) ₹33,000 ₹21,000 ₹15,000 ₹69,000 / महीना

नोट: शुरुआत में बिक्री 30-40 प्लेट से शुरू हो सकती है, लेकिन स्वाद और सर्विस अच्छी होने पर यह रोजाना 100 से 150 प्लेट तक आसानी से पहुंच जाती है, जिससे मनाफा भी काफी तेजी से बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें | होटल में खाना खाने पर मिलती हैं ये 7 चीजें फ्री, बिल चुकाने से पहले जान लीजिए

बता दें कि मोमोज के बिजनेस में 55% से 65% तक का शुद्ध प्रॉफिट मार्जिन होता है। आपके ₹15,000 मात्र 7 से 10 दिनों की बिक्री में वापस आ जाएंगे। इसके अलावा जब आपका काम थोड़ा जम जाए, तो अपने स्टॉल को Zomato और Swiggy पर रजिस्टर करें। इससे घर बैठे ऑर्डर भी मिलने लगेंगे।यदि आप तुरंत स्टॉल शुरू कर रहे हैं, तो आप पहले दिन से फूड लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद मिलने वाली रसीद को भी शुरुआत में स्टॉल पर रख सकते हैं, जिससे चालान या कानूनी परेशानी नहीं हो।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसBest Business Idea: 15000 रुपये में कैसे शुरू करें मोमोज का बिजनेस? समझिए लागत से कमाई तक का पूरा गणित
More