IDBI Bank Sale: IDBI Bank को मोदी कैबिनेट ने दी बेचने की मंजूरी, कनाडा की यह कंपनी खरीदेगी 60% हिस्सेदारी

IDBI Bank Sale: भारतीय बैंक IDBI बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। इस मंजूरी के तहत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर बैंक में अपनी कुल 60.72% हिस्सेदारी 'कनाडा इंक' को बेचेंगे। फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स कनाडा इंक की पैरेंट कंपनी है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 05:38 PM IST
IDBI Bank Sale: IDBI बैंक के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ हो गया है।
IDBI Bank Sale: IDBI बैंक के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ हो गया है।

IDBI Bank Sale: भारत के बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने IDBI बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन ( strategic restructuring) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार बैंक में अपनी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को ₹52,877 करोड़ में बेचेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी से IDBI बैंक में नई पूंजी आएगी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs), छोटे उद्योगों और नए उद्यमियों के लिए विकास के अवसर पैदा होंगे।

वैष्णव ने कहा कि सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) मिलकर रीस्ट्रक्चर्ड कंपनी में 34 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और LIC मिलकर रीस्ट्रक्चर्ड कंपनी में 34 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे। इस 34 फीसदी हिस्सेदारी को अपने पास रखने से भारत सरकार और LIC, दोनों की होल्डिंग्स की वैल्यू काफी बढ़ जाएगी।

IDBI बैंक में कितनी हिस्सेदारी बेचेगी LIC और सरकार?

केंद्र सरकार और LIC की IDBI बैंक में 94.72 फीसदी हिस्‍सेदारी है। इसमें केंद्र सरकार की 45.47 फीसदी, जबकि LIC की 49.24% हिस्सेदारी है। डील पूरी होते ही केंद्र सरकार के पास बैंक में 15 फीसदी, जबकि LIC के पास 19 फीसदी हिस्सेदारी बच जाएगी। कनाडा इंक कंपनी को 60.72% हिस्सेदारी के साथ मैनेजमेंट कंट्रोल यानी बैंक प्रबंधन पर नियंत्रण भी मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें | एलॉन मस्क की Starlink को टक्कर देंगे सुनील मित्तल, बस इस मंजूरी का है इंतजार

इस डील से कनाडा की कंपनी को मिलेगी चुनौती

वहीं इस डील से कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स के लिए एक रेगुलेटरी चुनौती भी सामने आई है। मौजूदा समय में फेयरफैक्स के पास केरल के CSB बैंक की लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है। इधर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के तहत, कोई कंपनी दो अलग-अलग बैंकों की मालिक नहीं हो सकती और उन्हें नहीं चला सकती है। ऐसे में फेयरफैक्स के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

सरकार की ओर से एयर इंडिया के बाद सबसे बड़ा विनिवेश

इस मामले को सुलझाने के लिए फेयरफैक्स को CSB बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचनी पड़ सकती है। वहीं दूसरा रास्ता CSB बैंक को IDBI बैंक के साथ विलय करना पड़ सकता है। अगस्त में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कनाडाई निवेशक को अपनी भारतीय बैंकिंग होल्डिंग्स को एक साथ लाने के लिए दो साल तक का समय दिया जा सकता है। हालांकि, उस समय एक सरकारी अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि ऐसा समय दिए जाने की बात कहना केवल अटकलें लगाना होगा। यह ट्रांजेक्शन जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने पर ही पूरा होगा।

यह भी पढ़ें | डॉलर की तेजी पर RBI का ब्रेक! रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील एयर इंडिया के बाद केंद्र सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश है। वैष्णव ने कहा कि इस कदम से भारत के फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित करने का मौका भी मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसIDBI Bank Sale: IDBI Bank को मोदी कैबिनेट ने दी बेचने की मंजूरी, कनाडा की यह कंपनी खरीदेगी 60% हिस्सेदारी
More