IDBI बैंक खरीदने की दौड़ में यह बैंक सबसे आगे, निजीकरण में आया बड़ा ट्विस्ट

IDBI Bank Stake Sale: आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन में एक दिलचस्प मोड़ आ गया है। कोटक महिंद्रा बैंक भी आईडीबीआई बैंक को खरीदने की रेस में सबसे आगे आ गया है। वहीं Oaktree Capital और Fairfax पहले से ही रेस में हैं, लेकिन Kotak की एंट्री ने मुकाबला और तेज कर दिया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 Nov 2025, 03:56 PM IST
IDBI Bank Stake Sale: केंद्र सरकार जल्द ही प्राइवेटाइजेशन का काम पूरा करना चाहती है।
IDBI Bank Stake Sale: केंद्र सरकार जल्द ही प्राइवेटाइजेशन का काम पूरा करना चाहती है।

IDBI Bank Stake Sale: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Share) के प्राइवेटाइजेशन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच बैंक के प्राइवेटाइजेशन के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। NDTV प्रॉफिट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने में कोटक महिंद्रा बैंक सबसे आगे हो सकता है। इसके साथ ही फेयरफ़ैक्स और ओकट्री कैपिटल भी इस रेस में हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों का कहना है कि आईडीबीआई बैंक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिससे निवेशकों के लिए बैंक में 60 फीसदी हिस्सा खरीदना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इक्विटी करेंसी के फायदे के साथ कोटक महिंद्रा बैंक पार्ट-इक्विटी, पार्ट-कैश मर्जर डील पर विचार कर सकता है। सरकार 2026 तक इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह ऐतिहासिक डील जल्द सच बनेगी या नहीं।

यह भी पढ़ें | यस बैंक केस में बड़ा मोड़! 12 दिसंबर को खुलेगा 2,796 करोड़ के फ्रॉड का पूरा गेम

जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान

NDTV प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार की योजना वित्त वर्ष 2026 के आखिरी तक आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को अंतिम रूप देना है। मौजूदा समय में सरकार की 45.48% हिस्सेदारी है, जबकि 49.24% हिस्सेदारी देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी की है। सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (Department of Investment and Public Asset Management - DIPAM) को आईडीबीआई बैंक में 61% हिस्सेदारी बेचने का काम सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें | करिश्मा के बच्चों और प्रिया के 6 वर्षीय बेटे की कानूनी लड़ाई, अगले हफ्ते सुनवाई

इससे पहले, एमिरेट्स NBD और फेयरफैक्स को IDBI बैंक के लिए मुख्य दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था। उन्होंने ड्यू डिलिजेंस प्रोसेस भी किया था। हालांकि, अक्टूबर में, एमिरेट्स NBD ने ऐलान किया कि वह RBL बैंक में मेजोरिटी स्टेक खरीदने के लिए 3 अरब डॉलर लगाएगा।

साल 2022 से बेचने की तैयारी

DIPAM सेक्रेटरी अरुणीश चावला ने अगस्त में कहा था कि सरकार को उम्मीद है कि इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरी क्वार्टर तक IDBI बैंक में स्टेक सेल के लिए बिड्स (बोलियां) मंगाई जाएंगी। बता दें कि आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की योजना ऐलान सबसे पहले वर्ष 2022 में की गई थी। मौजूदा समय में एलआईसी आईडीबीआई बैंक का प्रमोटर शेयरहोल्डर है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessIDBI बैंक खरीदने की दौड़ में यह बैंक सबसे आगे, निजीकरण में आया बड़ा ट्विस्ट
More
बिजनेस न्यूज़BusinessIDBI बैंक खरीदने की दौड़ में यह बैंक सबसे आगे, निजीकरण में आया बड़ा ट्विस्ट
OPEN IN APP