भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट, पीयूष गोयल ने कही ये बात, चीन पर भी दिया बयान

 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत न केवल अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है, बल्कि अन्य देशों के साथ भी नए व्यापारिक समझौतों पर काम चल रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Sep 2025, 02:54 PM IST
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को लेकर बड़ी अपडेट आई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत जारी है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में एक सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम में कहा कि हम अमेरिका के साथ BTA के लिए चर्चा में हैं। इस एग्रीमेंट पर मार्च में बातचीत शुरू हुई थी और अब तक पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, 27 अगस्त से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिकी टीम ने भारत दौरे को टाल दिया है। यह 25 अगस्त को निर्धारित था। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि यह एग्रीमेंट दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और व्यापार को नई दिशा देगा।

अन्य देशों के साथ भी बातचीत जारी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत न केवल अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है, बल्कि अन्य देशों के साथ भी नए व्यापारिक समझौतों पर काम चल रहा है। इन देशों में यूरोपीय यूनियन, चिल्ली, पेरू, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान जैसे देश शामिल हैं। वहीं, भारत ने यूरोपीयन फ्री ट्रेड यूनियन (EFTA) और UAE के साथ पहले ही एग्रीमेंट पूरे कर लिए हैं। गोयल ने कहा कि काफी कुछ हो चुका है और अभी बहुत कुछ बाकी है। इन एग्रीमेंट्स से देश को ग्लोबल ट्रेड में मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें | इन दो नीतिगत फैसलों से शुगर स्टॉक्स में बूम, 15% तक चढ़ा शेयरों का भाव

चीन के साथ सुधर रहे रिश्ते

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने चीन के साथ रिश्तों को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि देशों देशों के संबंध धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी ने चीन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों देश व्यापार को लेकर सहमति जताए हैं और बॉर्डर पर भी तनाव कम करने की बात कही है। पीएम मोदी ने 7 साल बाद चीन का दौरा किया था।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट, पीयूष गोयल ने कही ये बात, चीन पर भी दिया बयान
More
बिजनेस न्यूज़Businessभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट, पीयूष गोयल ने कही ये बात, चीन पर भी दिया बयान