ई-कॉमर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल बुनियादी चाहता है भारत, WTO सदस्यों से कही ये बात

भारत ने डब्ल्यूटीओ से ई-कॉमर्स में तकनीकी कंपनियों के एकाधिकार को रोकने के लिए सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की अपील की है।

Bhasha
पब्लिश्ड1 Nov 2025, 10:35 AM IST
ई-कॉमर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल बुनियादी चाहता है भारत, WTO सदस्यों से कही ये बात
ई-कॉमर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल बुनियादी चाहता है भारत, WTO सदस्यों से कही ये बात(AFP)

नई दिल्ली: भारत ने सुझाव दिया है कि ई-कॉमर्स के क्षेत्र में बड़ी तकनीकी कंपनियों के एकाधिकारवादी बाजार विभाजन को रोकने और इस क्षेत्र में छोटे एवं मझोले उद्योगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए डब्ल्यूटीओ देशों को सुरक्षित डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | एनडीए के घोषणापत्र पर तेजस्वी यादव का तंज, 20 साल तक बिहार को गरीब रखा- तेजस्वी

देश ने डिजिटल बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकियों तक पहुंच के लिए मौजूदा कमियों पर भी चर्चा करने का प्रस्ताव रखा है, जो वैश्विक ई-कॉमर्स में विकासशील और कम विकसित देशों की भागीदारी को रोकते हैं।

यह भी पढ़ें | विवाह संबंधी समस्याओं से पाना है छुटकारा तो तुलसी विवाह के दिन करें ये 5 उपाय

डब्ल्यूटीओ मंच पर पोस्ट किए गए भारत के एक संचार के अनुसार डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) या टीआरआईपीएस (बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधी पहलू) परिषद इन कमियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसई-कॉमर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल बुनियादी चाहता है भारत, WTO सदस्यों से कही ये बात
More