India GDP Outlook: अगले दो साल में कैसी रहेगी भारत की आर्थिक रफ्तार, जानिए रिपोर्ट क्या कहती है

India GDP Outlook: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ताजा रिपोर्ट आई है जिसमें आने वाले सालों की ग्रोथ को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। इसमें घरेलू मांग और निवेश को अहम बताया गया है। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की स्थिति को अलग और मजबूत माना गया है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड26 Dec 2025, 06:17 PM IST
भारत की आर्थिक रफ्तार पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट
भारत की आर्थिक रफ्तार पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट

India GDP Outlook: दुनिया की जानी-मानी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर एक सकारात्मक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दो सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बनी रहेगी। बैंक का कहना है कि भारत की ग्रोथ रफ्तार वैश्विक औसत से कहीं बेहतर रहने वाली है।

GDP ग्रोथ का अनुमान

गोल्डमैन सैक्स की हाल ही में जारी मैक्रोइकोनॉमिक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ करीब 6.7 फीसदी और 2027 में 6.8 फीसदी रह सकती है। यह ऐसे समय में सामने आया है जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत की मजबूत आर्थिक नींव और लगातार बढ़ती ताकत को दिखाता है।

वैश्विक हालात और भारत की स्थिति

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था करीब 2.8% की दर से बढ़ेगी। इसमें सुधार महंगाई कम होने और वित्तीय बाजारों के सामान्य होने की वजह से होगा। लेकिन भारत की खासियत यह है कि उसकी ग्रोथ काफी हद तक घरेलू खपत, सरकारी निवेश और सुधारों पर आधारित है। यही वजह है कि भारत निर्यात पर ज्यादा निर्भर नहीं है और वैश्विक मांग में उतार-चढ़ाव का असर उस पर कम पड़ता है।

निवेश और रोजगार

भारत का बड़ा घरेलू बाजार, बढ़ता खर्च और सरकार की ओर से लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश आर्थिक गतिविधियों को मजबूत कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और डिजिटल सेक्टर में निवेश से उत्पादकता बढ़ रही है और निजी निवेश भी आकर्षित हो रहा है। रिपोर्ट कहती है कि इससे रोजगार के नए मौके बनेंगे, विनिर्माण क्षमता बढ़ेगी और सप्लाई चेन मजबूत होगी।

जोखिम और चुनौतियां

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पर वैश्विक व्यापार के झटकों का असर उतना बड़ा नहीं होगा। घरेलू मांग पर निर्भरता भारत को सुरक्षा देती है। हालांकि, विकसित देशों में रोजगार सृजन की धीमी गति और भू-राजनीतिक तनाव जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। अगर नौकरी के मौके कम हुए तो उपभोक्ता मांग और निवेश प्रभावित हो सकता है। फिर भी भारत का घरेलू विकास मॉडल इन जोखिमों से कुछ हद तक बचाव करता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessIndia GDP Outlook: अगले दो साल में कैसी रहेगी भारत की आर्थिक रफ्तार, जानिए रिपोर्ट क्या कहती है
More
बिजनेस न्यूज़BusinessIndia GDP Outlook: अगले दो साल में कैसी रहेगी भारत की आर्थिक रफ्तार, जानिए रिपोर्ट क्या कहती है