India-EU Trade Deal: भारत-ईयू ने एफटीए पर किए दस्तखत… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बड़ी घोषणा

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए भारत के लोगों को बधाई दी। 

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड27 Jan 2026, 12:03 PM IST
ईयू काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और ईयू कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
ईयू काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और ईयू कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (ANI)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत-ईयू एफटीए के तहत वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा आता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'भारतीय ऊर्जा सप्ताह' को ऑनलाइन मीडियम से संबोधित कर रहे थे।

भारत और यूरोप में पैदा होंगे कई अवसर: पीएम मोदी

पीएम ने अपने संबोधन में यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौते पर सभी को बधाई दी और कहा, 'मैं आपको एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे रहा हूं... कल (सोमवार) भारत और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।' उन्होंने कहा कि लोग, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को 'मदर ऑफ ऑल द डील्स' (सबसे बड़ा समझौता) बता रहे हैं। इस समझौते ने 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ यूरोपीय लोगों के लिए भी कई अवसर उत्पन्न किए हैं।

भारत-ईयू ट्रेड डील से सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता, ब्रिटेन और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ हुए समझौतों का पूरक होगा। इससे वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला दोनों मजबूत होंगी। मोदी ने प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह समझौता वैश्विक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा है।'

भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को मिलेगा बल

उन्होंने वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा एवं चप्पल-जूते जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं और सभी सहयोगियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा और इससे न केवल भारत में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सेवा क्षेत्र का भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा, ‘यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के हर व्यवसाय एवं हर निवेशक का भारत पर भरोसा बढ़ाएगा। भारत सभी क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी पर व्यापक रूप से काम कर रहा है।’

भारत दौरे पर हैं शीर्ष ईयू अधिकारी

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा इस समय भारत में हैं। दोनों सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू ने एफटीए पर किए दस्तखत… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बड़ी घोषणा
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू ने एफटीए पर किए दस्तखत… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बड़ी घोषणा