India GDP Growth: भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, सरकार ने जारी किए आंकड़े

India GDP Growth: मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MoSPI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की इकोनॉमिक ग्रोथ के पहले एडवांस एस्टीमेट जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.4% रहने की उम्मीद है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड7 Jan 2026, 08:20 PM IST
India GDP Growth: इससे पहले सरकार के अनुमान 6.3%–6.8% रहे थे।
India GDP Growth: इससे पहले सरकार के अनुमान 6.3%–6.8% रहे थे।(AI)

India GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ रही है। केंद्र सरकार ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.4% रह सकती है। इससे पहले सरकार के अनुमान 6.3%–6.8% रहे थे। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने यह अनुमान जाह‍िर क‍िया है। घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पहले एडवांस अनुमानों पर यह आधारित है। यह ग्रोथ पिछले वित्त वर्ष की 6.5% की विकास दर से काफी अधिक है। नॉमिनल जीडीपी में भी 8% की ग्रोथ का अनुमान है। इस मजबूत विकास का मुख्य कारण सेवा क्षेत्र की दमदार चाल है।

भारत की इस रफ्तार के आसपास कोई बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था नहीं है। इसमें अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर में आए उछाल को इस बढ़त की मुख्य वजह माना जा रहा है। इससे पहले दिसंबर में RBI ने अपना GDP अनुमान 6.8% बढ़ाकर 7.3% किया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में यह विकास दर 6.5% रही थी।

ये सेक्टर बनेंगे ग्रोथ के इंजन

इस आर्थिक मजबूती के पीछे सबसे बड़ा योगदान ‘सर्विस सेक्टर’ का है। बैंकिंग, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में 9.9 फीसदी की भारी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं में 7.5% की ग्रोथ देखी जा सकती है। मैन्‍युफैक्‍चरिंग और कंस्‍ट्रक्‍शन जैसे सेकेंडरी सेक्‍टर में 7.0% की ग्रोथ का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | India GDP: देश की अर्थव्यवस्था मजबूत पटरी पर, आरबीआई ने जीडीपी पर पेश की रिपोर्ट

कृषि और संबद्ध क्षेत्र में 3.1% की मीडिया ग्रोथ और बिजली, गैस, जल आपूर्ति जैसी उपयोगिता सेवाओं में 2.1% की बढ़ोतरी का अनुमान है। कुल मिलाकर, सर्विस सेक्टर, विशेषकर बैंकिंग और पर्यटन, देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला मुख्य इंजन बना हुआ है।

जानिए GDP क्या है?

इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए GDP का इस्तेमाल होता है। ये देश के भीतर एक तय समय में बनाए गए सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को दिखाती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें | अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार, इंडिया रेटिंग्स ने जताया 6.9% ग्रोथ का भरोसा

दो तरह की होती है GDP

GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें | जानिए भारत कितने देशों से खरीदता है कच्चा तेल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

कैसे कैलकुलेट की जाती है GDP?

GDP को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। GDP=C+G+I+NX, यहां C का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, G का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, I का मतलब इन्वेस्टमेंट और NX का मतलब नेट एक्सपोर्ट है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessIndia GDP Growth: भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, सरकार ने जारी किए आंकड़े
More
बिजनेस न्यूज़BusinessIndia GDP Growth: भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, सरकार ने जारी किए आंकड़े