IMF बढ़ा सकता है भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान, मिले ये संकेत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख विकास इंजन बताया है, जिसकी आर्थिक स्थिति मजबूत और टिकाऊ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंचने के बाद भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Jan 2026, 01:55 PM IST
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

IMF on India's Ecnomic Growth: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक आकलन दोहराते हुए कहा है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बना हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को हुई मीडिया ब्रीफिंग में IMF की प्रवक्ता जुली कोजैक ने दी। आर्थिक विकास के मोर्चे पर भारत लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अब दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंचने के बाद भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है।

IMF) ने भारत को वैश्विक विकास का एक अहम स्तंभ बताया है। जनवरी में जारी होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) से पहले IMF की प्रवक्ता जूली कोजाक ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर यह बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से आए लेटेस्ट आर्थिक डेटा उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत रहे हैं, जिससे ग्लोबल ग्रोथ में एक बड़े ड्राइवर के तौर पर देश की भूमिका और मज़बूत हुई है।

यह भी पढ़ें | वैश्विक मंदी के साए में चमका भारत का निर्यात, दिसंबर के आए चौंकाने वाले आंकड़े

भारत की ग्रोथ से प्रभावित IMF

IMF ने मजबूत घरेलू उपभोग के आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूली कोजाक ने कहा कि भारत की तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं। ऐसे में जनवरी में आने वाले WEO अपडेट में भारत के ग्रोथ अनुमान को संशोधित किया जा सकता है। यह संकेत साफ करता है कि भारत की विकास दर को लेकर IMF का भरोसा और मजबूत हुआ है। Gन्होंने कहा, ‘आने वाले कुछ दिनों में जनवरी के वास्तविक आंकड़ों का अपडेट जारी होने वाला है, इसलिए उस समय हमें भारत के लिए संशोधित ग्रोथ नंबर मिल जाएगा।’

यह भी पढ़ें | RBI ने आंतरिक लोकपाल के लिए जारी किए नए नियम

विश्व बैंक ने भी बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जो उसके जून के अनुमान से 0.9 प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक की रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ में कहा गया है कि 2026-27 में ग्रोथ 6.5% तक धीमी हो सकती है। यह अनुमान इस आधार पर है कि अमेरिका का 50% आयात शुल्क लागू रहेगा। इसके बावजूद रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ वृद्धि दर बनाए रखेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसIMF बढ़ा सकता है भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान, मिले ये संकेत
More