
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (इकोनॉमिक ग्रोथ) को लेकर पॉजिटिव अनुमान जताया है। एजेंसी के मुताबिक कारोबारी साल FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 7.5% रहने का अनुमान है। इसे मुख्य रूप से मजबूत घरेलू मांग (डोमेस्टिक डिमांड) का समर्थन मिलेगा। हालांकि रेटिंग एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि महंगाई धीरे-धीरे बढ़ सकती है। एजेंसी का अनुमान है कि दिसंबर तक भारत में महंगाई बढ़कर 4.5% तक पहुंच सकती है।
रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर ईरान संघर्ष की वजह से तेल की कीमतों में हाल में हुई बढ़ोतरी कुछ समय के लिए ही रहती है, तो ग्लोबल ग्रोथ स्थिर बना रहेगा। फिच रेटिंग्स ने कहा है कि इस साल भारत की घरेलू मांग में इजाफा होगा। मौजूदा वित्त वर्ष में उपभोक्ता खर्च और निवेश में क्रमशः 8.6% और 6.9% की बढ़ोतरी का अनुमान है। मजबूत घरेलू मांग और खपत में लगातार बढ़त के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि फिच ने इसके पहले 7.4% ग्रोथ का अनुमान जताया था, जो बढ़कर 7.5% कर दी है।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, फिच ने अपने मार्च 2026 के ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि हमें उम्मीद है कि FY26/27 की पहली छमाही में ग्रोथ धीमी होगी। बढ़ती महंगाई से असल आमदनी पर असर पड़ेगा, जिससे उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी सीमित हो जाएगी। कुछ शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी और फरवरी में असल आर्थिक गतिविधियां धीमी हो रही हैं। जैसे PMI सर्वे में सुस्ती के संकेत मिले थे।
हालांकि अर्थव्यवस्था मज़बूत बनी हुई है और क्रेडिट ग्रोथ अभी भी डबल डिटिल में है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर धीमी होकर 7.8% रह गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 8.4% थी। इस बीच, वित्त वर्ष 26 के लिए वृद्धि दर को संशोधित करके 7.6% कर दिया गया है, जो एक साल पहले दर्ज की गई 7.1% की दर से ज्यादा है।
Fitch के अनुसार ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भारत की महंगाई को उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकती है। भारत अपनी एनर्जी जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर तेल आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सीधे महंगाई पर पड़ता है। एजेंसी ने यह भी कहा कि आने वाले सालों में भारत की आर्थिक वृद्धि की गति कुछ धीमी हो सकती है। Fitch के मुताबिक FY27 में GDP ग्रोथ 6.7% और FY28 में 6.5% रहने का अनुमान है।
वहीं निवेश बैंक Goldman Sachs ने भी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार Goldman Sachs ने 2026 के लिए भारत की महंगाई का अनुमान 3.9% से बढ़ाकर 4.2% कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ने 2026 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से घटाकर 6.5% कर दिया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.