India US Trade Deal: ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल - कृषि और डेयरी को दी गई पूरी सुरक्षा, देश तेजी से करेगा तरक्की

India US Trade Deal: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि लाखों छोटे किसानों और कोऑपरेटिव्स को सस्ते इंपोर्ट से बचाने के लिए कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी भी अमेरिकी खेती या डेयरी प्रोडक्ट्स को इंडियन मार्केट में एंट्री नहीं मिलेगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Feb 2026, 06:35 PM IST
India US Trade Deal: पीयूष गोयल ने कहा कि ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं।
India US Trade Deal: पीयूष गोयल ने कहा कि ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं।

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से भारत पर टैरिफ घटाने के बाद सरकार का बयान आया है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका से ये डील भारत के उज्ज्वल भविष्य का शुभ संकेत है। हर सेक्टर में खुशी का माहौल है। एक प्रेस ब्रीफिंग में गोयल ने कहा कि कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सस्ते इंपोर्ट से लाखों छोटे किसानों और कोऑपरेटिव्स की सुरक्षा के लिए किसी भी अमेरिकी कृषि या डेयरी प्रोडक्ट को मार्केट एक्सेस नहीं मिलेगा।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं, लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। गोयल ने आगे कहा कि PM मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा दिया है, उनके हितों की रक्षा की है। इन सेक्टरों में लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और भरपूर अवसर सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। इस डील से पूरे देश में खुशी का माहौल है।

कई महीनों से चल रही थी बातचीत

गोयल ने कहा कि पीएम ने जो ट्रेड डील फाइनलाइज की है, सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। महीनों से हमारी टीम लगातार बातचीत कर रही थी। कई सारे जटिल विषय थे। कई सारी समस्याएं थीं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा हुआ था। सभी को तकलीफ हो रही थी। मित्रता के आधार पर पीएम ने भारत के हितों को प्राथमिकता देते हुए, विश्व के सामने जिस प्रकार से पेश किया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़िया डील मिली है। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी, दोनों सेक्टर्स को संभाला है। यूएस के साथ ट्रेड डील में कृषि, डेयरी सेक्टर को लेकर भी संरक्षण किया है। इस ट्रेड डील से सभी देशवासी काफी उत्साहित हैं।

गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर, हम इस बारे में संसद में बात करना चाहते थे, लेकिन हम सभी ने वह शर्मनाक नजारा देखा। जिस तरह से विपक्ष, खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी DMK, TMC और समाजवादी पार्टी ने आज संसद में बहुत ही शर्मनाक व्यवहार किया। वे स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और उनका अपमान किया। मैं विपक्ष और राहुल गांधी की कड़ी निंदा करता हूं, जिनकी वजह से आज हमें संसद में बोलने के बजाय आपको यह जानकारी देने के लिए यहां आना पड़ा है।

यह भी पढ़ें | जहां तेल सस्ता मिलेगा, वहीं से खरीदेंगे… India US Trade डील पर भारत की शर्त

मिलेंगे ढेरों मौके

पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत के MSMEs, इंजीनियरिंग सेक्टर, जिसमें ऑटो कंपोनेंट, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और US मार्केट के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग सामान बनाने वाले शामिल हैं, टेक्सटाइल सेक्टर, रत्न और आभूषण, चमड़े के सामान और समुद्री उत्पादों के लिए कई मौके मिलेंगे। यूएस के साथ ट्रेड डील के बाद अब छोटे कारोबारी भी अमेरिका में सामान बेच सकेंगे।

यह भी पढ़ें | रूस से तेल खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के दावे से मचा सियासी हलचल

गोयल ने कहा कि मैं ट्रंप का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। सबसे अच्छा ट्रेड डील दिया। ये डील मात्र एक ट्रेड डील नहीं है, ये एक पड़ाव है भारत के उज्ज्वल भविष्य का। ट्रंप ने टैरिफ लगाया, ट्रंप ने ही टैरिफ घटाया, इसीलिए पहले उन्हें ही इस डील की जानकारी देनी थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia US Trade Deal: ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल - कृषि और डेयरी को दी गई पूरी सुरक्षा, देश तेजी से करेगा तरक्की
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia US Trade Deal: ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल - कृषि और डेयरी को दी गई पूरी सुरक्षा, देश तेजी से करेगा तरक्की