India-Canada CEPA Talks: 50 अरब डॉलर का लक्ष्य! भारत-कनाडा ने सीईपीए वार्ता को दी नई रफ्तार, जानिए आगे का प्लान

भारत और कनाडा के बीच सीईपीए वार्ता में नई ऊर्जा आई है। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री गोयल और सिद्धू ने व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड4 Dec 2025, 12:17 PM IST
भारत-कनाडा ने सीईपीए वार्ता को दी नई रफ्तार
भारत-कनाडा ने सीईपीए वार्ता को दी नई रफ्तार

India-Canada CEPA Talks: भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (सीईपीए) को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बुधवार को इस समझौते की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा की। दोनों देशों का लक्ष्य है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कनाडा के साथ व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री सिद्धू के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने सीईपीए वार्ता शुरू करने की तैयारियों के तहत समग्र दृष्टिकोण, रूपरेखा, व्यापक उद्देश्यों और तौर-तरीकों पर शुरुआती और व्यापक चर्चा की।उन्होंने अगले साल कनाडा में एक उच्च-स्तरीय व्यापार और निवेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर भी सहमति जतायी।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: अचानक सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानें 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

2023 में रुक गई थी वार्ता

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में, कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। उसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आई थी। उसके बाद कनाडा ने भारत के साथ समझौते पर बातचीत रोक दी थी।

यह भी पढ़ें | UPI के जरिये कर रहे भुगतान? डिटेल में जानिए कैसे मिलेगा कैशबैक

क्या है सीईपीए?

सीईपीए एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है जिसके तहत दो देश अपने बीच व्यापार की जाने वाली वस्तुओं की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं। ये समझौते कुशल पेशेवरों की आवाजाही के मानदंडों को भी आसान बनाते हैं और निवेश आकर्षित करते हैं।इससे पहले, प्रस्तावित समझौते पर दोनों देशों के बीच छह से ज्यादा दौर की बातचीत हो चुकी थी।

कनाडा को भारत का निर्यात 2024-25 में 9.8 प्रतिशत बढ़कर 4.22 अरब डॉलर रहा जो 2023-24 में 3.84 अरब डॉलर था।हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में आयात 2.33 प्रतिशत घटकर 4.44 अरब डॉलर रहा, जो 2023-24 में 4.55 अरब डॉलर था।भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2023 में 18.38 अरब डॉलर का था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-Canada CEPA Talks: 50 अरब डॉलर का लक्ष्य! भारत-कनाडा ने सीईपीए वार्ता को दी नई रफ्तार, जानिए आगे का प्लान
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-Canada CEPA Talks: 50 अरब डॉलर का लक्ष्य! भारत-कनाडा ने सीईपीए वार्ता को दी नई रफ्तार, जानिए आगे का प्लान