भारत के बासमती चावल से लेकर इन चीजों का दीवाना है रूस, बड़े चाव से खाते हैं लोग

Indian Products in Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी अपने जिगरी दोस्त को लेने खुद ही एयरपोर्ट तक चले गए। भारत के कई ऐसे सामान हैं, जिनकी रूस में काफी डिमांड रहती है। रूसी इन चीजों को बड़े चाव से खाते हैं। बासमती चावल से लेकर भारतीय मसालों की बंपर डिमांड रहती है।

Jitendra Singh
अपडेटेड5 Dec 2025, 02:29 PM IST
Indian Products in Russia: भारत से चावल समेत कई चीजें भेजी जाती हैं।
Indian Products in Russia: भारत से चावल समेत कई चीजें भेजी जाती हैं।

Indian Products in Russia: भारत और रूस के बीच दशकों से गहरे संबंध रहे हैं। रूस में भारतीयों को खूब पसंद किया जाता है। भारत बड़े पैमाने पर रूस से क्रूड ऑयल खरीदता है। इसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ को पेनाल्टी के तौर पर लगा चुके हैं। अब अमेरिका में भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 फीसदी की दर से टैरिफ लगता है। भारत और रूस के बीच अरबों में कारोबार हो रहा है। भारत की कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें रूसी लोग बहुत पसंद करते हैं।

रूसी लोग चाय पीने के बहुत शौकीन है। कुछ रूसी घरों में तो इंडियन टी एक ब्रांड माना जाता है। यहां इलायची, हल्दी, गरम मसाला की खूब मांग रहती है। भारत से बासमती चावल लगातार रूस को निर्यात होता है। भारत के हाई क्वालिटी के बासमती की चावल की काफी डिमांड रहती है। रूसी लोग इस चावल को बड़े चाव से खाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत से रूस बड़े पैमाने पर किन सारी चीजों को खरीदता है।

बासमती चावल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस भारत के खूबसूरत, हाई क्वॉलिटी के बासमती चावल का दीवाना है। यहां इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। बासमती चावल खाने में सुंगधित और टेस्टी होते हैं। सेहत के लिए यह चावल फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में भारत से भर-भरकर रूस के लिए बासमती चावल भेजा जाता है।

चाय और मसाले

भारत की चाय और यहां के मसालों की पहचान पूरी दुनिया में है। रूस में भी इनकी अच्छी-खासी डिमांड है। पिछले कुछ सालों में यहां भारतीय मसाला चाय का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। कड़ाके की ठंड में यहां लोग मसाला चाय की चुस्की लेकर इसका लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, रूस के किसी भी शहर के सुपर मार्केट में आपको दालचीनी, तेजपत्ता, हल्दी, गरम मसाला, इलायची, लौंग जैसे भारतीय मसाले बड़े आराम से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें | भारत और रूस के बीच 2 अरब डॉलर की डील पक्की, पाक और चीन के छूटेंगे पसीने

अनाज और दालें

रूस भारत से बड़े पैमाने पर दालें भी खरीदता है। इसमें सबसे ज्यादा मसूर की दाल खरीदी जाती है। इसके अलावा, रूस भारत से मूंग, चना दाल और पीली मटर की दाल का भी आयात करता है। भारत से रूस में कॉफी, चावल, केला, पपीता, प्रोसेस्ड फूड, मीट भी भेजा जाता है।

सब्जियां

भारत रूस को बड़ी मात्रा में सब्जियां भी निर्यात करता है। इस लिस्ट में प्याज, पत्तागोभी, लहसुन, अदरक और जड़ वाली सब्जियां शामिल हैं। भारत के एक्सपोर्ट डेटा के अनुसार, 2024-25 में रूस को सब्जी प्रोडक्ट्स का टोटल एक्सपोर्ट 75,229,407 डॉलर का था।

फार्मास्यूटिकल्स

पिछले कुछ सालों में एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के साथ भारत रूस का टॉप फार्मास्यूटिकल रिसोर्स बन गया है। इंडिया एक्सपोर्ट डेटा के अनुसार, 2024-25 में रूस के लिए इंडिया का फार्मास्यूटिकल एक्सपोर्ट 520,549,626 डॉलर का था।

टेक्सटाइल

भारत से रूस को कपड़े भी खूब भेजे जाते हैं। इनमें रेशम से बने कपड़ों से लेकर सूती वस्त्र भी शामिल हैं। भारत रूस से इसके लिए कच्चा माल भी खरीदता है।

पहनावा

रूसी महिलाएं चाव से भारतीय कपड़े पहनती हैं, जिसमें साड़ियां, कुर्ता-ट्यूनिक, भारतीय ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट बैग शामिल हैं. मॉस्को में इंडियन हैंडीक्राफ्ट बाज़ार बहुत लोकप्रिय हैं।

भारतीय भोजन की रूस में डिमांड

रूस के मॉस्को और पीटर्सबर्ग शहर में कई भारतीय रेस्टोरेंट है जो कि वहां पर सफलता से व्यापार कर रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय खाने में बटर चिकन, तंदूरी चिकन, पनीर टिक्का, नान और दाल मक्खनी पसंद किया जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessभारत के बासमती चावल से लेकर इन चीजों का दीवाना है रूस, बड़े चाव से खाते हैं लोग
More
बिजनेस न्यूज़Businessभारत के बासमती चावल से लेकर इन चीजों का दीवाना है रूस, बड़े चाव से खाते हैं लोग