रियल एस्टेट में आया बूम! 9 शहरों में घरों की बिक्री 19% उछली, जानिए अपने इलाके का हाल

प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2023 में भारत के प्रमुख शहरों में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,12,458 इकाई हो गई। दक्षिण भारत की बाजार वृद्धि में मुख्य भूमिका रही, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बिक्री घटी है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड25 Jun 2026, 04:35 PM IST
इन 9 शहरों में चकमा रियल एस्टेट का बिजनेस Indian real estate sector
इन 9 शहरों में चकमा रियल एस्टेट का बिजनेस Indian real estate sector

Real Estate Growth: आवासीय संपत्तियों की बिक्री को लेकर रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण कंपनी प्रॉपइक्विटी ने की रिपोर्ट जारी की है, जिसके आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। देश के नौ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,12,458 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में कुल 94,864 घरों की बिक्री हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2025-26 के दौरान नई आवासीय परियोजनाओं की आपूर्ति भी सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 1,17,609 इकाई हो गई।प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर जसूजा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय आवास बाजार मजबूत बना हुआ है।

यह भी पढ़ें | 46 की उम्र में नौकरी छूटी, फिर कभी जॉब नहीं की; जानिए मेरी 'FIRE' स्ट्रेटेजी

दक्षिण भारत के बाजार वृद्धि में अग्रणी रहे हैं, जबकि मुंबई और नवी मुंबई में भी मांग मजबूत रही है। हालांकि, ठाणे और दिल्ली-एनसीआर जैसे कुछ क्षेत्रों में गतिविधियां अपेक्षाकृत नरम रही हैं, लेकिन कुल मिलाकर बाजार धारणा सकारात्मक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | क्या और गिरेगी सोने की कीमत? जानिए आज दुबई में 24-22 कैरेट गोल्ड का भाव

चेन्नई में कितने बढ़े घरों के बिक्री के आंकड़े?

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में आवास बिक्री बढ़कर 21,516 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 14,676 इकाई थी।चेन्नई में बिक्री 5,354 इकाई से बढ़कर 6,323 इकाई और हैदराबाद में 11,815 इकाई से बढ़कर 14,410 इकाई हो गई।मुंबई में आवास बिक्री 8,006 इकाई से बढ़कर 10,561 इकाई तथा नवी मुंबई में 6,833 इकाई से बढ़कर 11,029 इकाई रही।ठाणे में बिक्री 14,832 इकाई से बढ़कर 16,386 इकाई और पुणे में 17,196 इकाई से बढ़कर 18,737 इकाई हो गई।

यह भी पढ़ें | 1-1 किलो की 200 चांदी की ईंटें दी थीं... राम मंदिर चढ़ावे पर आया नया दावा

क्या दिल्ली में भी बढ़ा रियल एस्टेट का बिजनेस?

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में आवास बिक्री घटकर 10,082 इकाई रह गई, जो एक साल पहले 11,703 इकाई थी। कोलकाता में भी बिक्री 4,449 इकाई से घटकर 3,414 इकाई रह गई। प्रॉपर्टी फर्स्ट रियल्टी के संस्थापक और सीईओ भावेश कोठारी ने कहा कि बेंगलुरु में बुनियादी ढांचे के विस्तार और रोजगार सृजन के कारण आवास बिक्री में वृद्धि हुई है। सभी मूल्य वर्गों में अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों की मांग मजबूत बनी हुई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसरियल एस्टेट में आया बूम! 9 शहरों में घरों की बिक्री 19% उछली, जानिए अपने इलाके का हाल
More