India-Netherlands Relations: भारत-नीदरलैंड साझेदारी को मिला नया आयाम, विदेश मंत्रियों की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

India-Netherlands Relations: भारत और नीदरलैंड ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त व्यापार और निवेश समिति की स्थापना की है। इस समझौते से व्यापार संबंधों की समीक्षा और निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड20 Dec 2025, 04:17 PM IST
भारत-नीदरलैंड सहयोग से खुलेगा व्यापार का नया द्वार
भारत-नीदरलैंड सहयोग से खुलेगा व्यापार का नया द्वार

India-Netherlands Relations: भारत और नीदरलैंड ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त व्यापार और निवेश समिति की स्थापना की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत और नीदरलैंड की ओर से शुक्रवार को इस बारे में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत-नीदरलैंड संयुक्त व्यापार और निवेश समिति (जेटीआईसी) की स्थापना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें | PAN-Aadhaar Link: डेडलाइन नजदीक! अटक गया है पैन-आधार लिंक? जानें SMS का तरीका

द्विपक्षीय बैठक में हुआ बड़ा फैसला

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के माध्यम से किए गये इस समझौता ज्ञापन की औपचारिक घोषणा नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील की भारत यात्रा और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक के अवसर पर की गई।

यह भी पढ़ें | कार में काली फिल्म लगाने से चालान तो कटेगा ही, इंश्योरेंस क्लेम भी होगा रिजेक्ट

इस समझौता ज्ञापन में व्यापार और निवेश संबंधी मामलों पर नियमित संवाद और सहयोग के लिए एक औपचारिक संस्थागत ढांचा, संयुक्त व्यापार आयोग (जेसीआई सी) की स्थापना का प्रावधान है। आयोग द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की समीक्षा करने, दोनों पक्षों के बीच निवेश को बढ़ावा देने, निवेश और व्यापार संबंधी बाधाओं को दूर करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की संभावना तलाशने के लिए एक समर्पित तंत्र के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें | आज प. बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

समझौते के तहत इसकी बैठक वार्षिक रूप से बारी-बारी से भारत और नीदरलैंड में होगी, जिससे संस्थागत स्तर पर निरंतरता और सतत सहयोग सुनिश्चित होगा। जेटीआईसी की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक (विदेश आर्थिक संबंध) करेंगे। इसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे जिनमें सरकारी अधिकारी और नामित अन्य सदस्य होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-Netherlands Relations: भारत-नीदरलैंड साझेदारी को मिला नया आयाम, विदेश मंत्रियों की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndia-Netherlands Relations: भारत-नीदरलैंड साझेदारी को मिला नया आयाम, विदेश मंत्रियों की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान