Forex Data: देश का विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा घटा लेकिन स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट आई है, जबकि स्वर्ण भंडार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। 10 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.176 अरब डॉलर घटकर 697.784 अरब डॉलर रह गया।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड17 Oct 2025, 07:46 PM IST
 भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटा।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटा। (Pixabay)

Forex Current Data: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है जबकि इसमें शामिल स्वर्ण भंडार लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ पहली बार100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 10 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.176 अरब डॉलर (करीब 191 अरब रुपये) घटकर 697.784 अरब डॉलर (करीब 61,425 अरब रुपये) रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी करेंसी घटी

विदेशी मुद्रा भंडार की सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.605 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 572.103 अरब डॉलर (करीब 50,362 अरब रुपये) रह गई। इसमें डॉलर के साथ यूरो, पाउंड और येन का भंडार भी शामिल है जिनके डॉलर के सापेक्ष विनिमय दर के आधार पर अमेरिकी मुद्रा में उनका मूल्य निर्धारण किया जाता है।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ रहा है सोना

विदेशी मुद्रा भंडार के दूसरे सबसे बड़े घटक स्वर्ण भंडार का मूल्य लगातार सातवें सप्ताह बढ़ा है। बीते 10 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 3.595 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई और यह 102.365 अरब डॉलर (करीब 9,010 अरब रुपये) पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार 13 करोड़ डॉलर (करीब 11.44 अरब रुपये) की गिरावट के साथ 18.684 अरब डॉलर (करीब 1,644 अरब रुपये) रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि भी 3.6 करोड़ डॉलर (करीब 3.17 अरब रुपये) घटकर 4.632 अरब डॉलर (करीब 407 अरब रुपये) पर आ गई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसForex Data: देश का विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा घटा लेकिन स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसForex Data: देश का विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा घटा लेकिन स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार