India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की ट्रेड डील पर आए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक के बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। दरअसल आज सुबह ही अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता इसलिए सफल नहीं हो सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात नहीं की।
8 बार हुई पीएम मोदी-अमेरिका की बातचीत
शाम होते-होते ही भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दोस्ताना संबंध हैं और उन्होंने हमेशा राजनयिक नियमों के अनुसार एक-दूसरे को आपसी सम्मान के साथ संबोधित किया है। साल 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आठ बार फोन पर बातचीत की थी।